फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Legal action will be taken against those misusing the name and board of the Hindu Yuva Vahini.

Varanasi News: हिंदू युवा वाहिनी के नाम व बोर्ड का दुरुपयोग करने वालों पर होगी कानूनी कार्रवाई

Sat, 08 Aug 2026 01:46 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 08 Aug 2026 01:46 AM IST
विज्ञापन
Legal action will be taken against those misusing the name and board of the Hindu Yuva Vahini.
वाराणसी। हिंदू युवा वाहिनी की एक बैठक शुक्रवार को सारनाथ रोड स्थित के होटल में हुई। प्रदेश अध्यक्ष राकेश श्रीवास्तव और मंडल प्रभारी भास्कर तिवारी रानू ने संगठन से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर जानकारी दी। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि संगठन के पूर्व पदाधिकारी विचारधारा के साथ जुड़कर कार्य करना चाहते हैं तो नई कमेटी उनका स्वागत करेगी। कोई व्यक्ति संगठन का सदस्य बने बिना अथवा अधिकृत पदाधिकारी न होते हुए हिंदू युवा वाहिनी के नाम, पद या बोर्ड का दुरुपयोग करता है तो उसके विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जाएगी। बताया कि 2022 में हिंदू युवा वाहिनी की पूर्व प्रदेश कार्यकारिणी को भंग कर दिया गया था। इसके बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष की ओर से 26 जुलाई को नई वाराणसी मंडल एवं जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया। नई कमेटी में प्रदेश अध्यक्ष राकेश श्रीवास्तव, प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्या राय, प्रदेश सचिव हर्षित विश्वकर्मा, मंडल प्रभारी भास्कर तिवारी रानू, जिला अध्यक्ष समर बहादुर सिंह, क्षेत्रीय अध्यक्ष अजय शुक्ला और प्रदेश उपाध्यक्ष विनय शुक्ला को बगाया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article