फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   UP Chunav 2022 pm modi varanasi visit on 27 february Leave the house only after seeing the route diversion

UP Chunav 2022: कल वाराणसी आ रहे पीएम मोदी, वाहनों की पार्किंग समेत रूट डायवर्जन के बारे में जानिए

Sat, 26 Feb 2022 10:13 AM IST
वाराणसी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Sat, 26 Feb 2022 10:13 AM IST
सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार  को करीब तीन घंटे के प्रवास पर वाराणसी आएंगे। वह सुबह  11 बजे विशेष विमान से बाबतपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे और यहां से हेलीकाप्टर से पुलिसलाइन आएंगे। पुलिस लाइन से सड़क मार्ग से संस्कृत विश्वविद्यालय जाएंगे

विज्ञापन
UP Chunav 2022 pm modi varanasi visit on 27 february Leave the house only after seeing the route diversion
वाराणसी में रविवार को रहेगा रूट डायवर्जन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन को देखते हुए ट्रैफिक पुलिस ने डायवर्जन लागू किया है। 27 फरवरी की सुबह सात बजे से कार्यक्रम समाप्ति तक डायवर्जन लागू रहेगा। वही बाहरी वाहनों के लिए पार्किंग स्थल भी चिह्नित किया गया है।

विज्ञापन


रोडवेज बस सहित अन्य वाहनों को भी रूट पर प्रवेश की अनुमति नहीं होगी। बदले हुए मार्ग से वाहन जाएंगे। वहीं शव वाहन और एंबुलेंस पर सभी प्रतिबंध से मुक्त रहेंगे। एडीसीपी ट्रैफिक डीके पुरी के अनुसार लकड़ी मंडी तिराहा चौकाघाट की तरफ से किसी भी वाहन को कैंट फ्लाई ओवर के ऊपर नहीं जाने दिया जायेगा, इन सभी वाहनों को वीसी आवास रोड पर डायवर्ट कर निकाला जाएगा।
विज्ञापन


लहरतारा कैंसर अस्पताल की तरफ से आने वाले वाहन को कैंट फ्लाई ओवर पर नहीं चढ़ने दिया जाएगा, यह वाहन फ्लाई ओवर के नीचे सर्विस लेन से आगे जाएंगे। तेलिया बाग तिराहा से चौकाघाट चौराहा की तरफ कोई वाहन नहीं जाएगा और मरीमाई अंधरापुल से जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

तेलिया बाग की तरफ से अमर उजाला तिराहा की तरफ आने वाले किसी भी वाहन को जगतगंज तिराहा की तरफ नहीं जाने दिया जाएगा, इन वाहनों को संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय वीसी आवास रोड होते हुए लकड़ीमंडी की तरफ जाएंगे।

जगतगंज से लहुराबीर चौराहा की तरफ वाहन नहीं जाएंगे। इन वाहनों को रामकटोरा की तरफ डायवर्ट किया जाएगा। विशेश्वरगंज तिराहा से किसी भी प्रकार के वाहनों को मैदागिन चौराहा की तरफ नहीं जाने दिया जाएगा, इन वाहनों को गोलगड्डा तिराहा की तरफ डायवर्ट कर निकाला जाएगा।

मंडुवाडीह से किसी भी प्रकार के वाहन को ककरमत्ता बरेका की तरफ नहीं जाने दिया जाएगा और इन वाहनों को महमूरगंज की तरफ निकाला जाएगा।

यहां खड़े होंगे वाहन

विधानसभा, अजगरा, पिंडरा, शिवपुर से आने वालों के वाहन कटिंग मेमोरियल विद्यालय नदेसर, उत्तरी कैंट व दक्षिणी विधानसभा से आने वाले बाइक क्वींस कॉलेज में और अन्य वाहन काशी विद्यापीठ में खड़े होंगे। रोहनिया व सेवापुरी विधानसभा से आने वाले भारी वाहन कैंट फ्लाई ओवर के नीचे से होकर धर्मशाला तिराहा से इंग्लिशिया लाइन तिराहा होते हुए विद्यापीठ रोड स्थित भारत माता मंदिंर में खड़े होंगे। कार्यक्रम में आने वाले बाइक तेलियाबाग तिराहे से खादी ग्रामोद्योग के मैदान में खड़े होंगे।

पीएम के कार्यक्रम स्थलों की परखी सुरक्षा व्यवस्था 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 27 फरवरी को काशी दौरे को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट है। शुक्रवार को पुलिस आयुक्त ने संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय में हेलीपैड सहित अन्य सभा स्थल का जायजा लिया। एसपीजी अधिकारियों की टीम प्रस्तावित कार्यक्रम स्थलों का जायजा लेकर तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटी रही।

एयरपोर्ट पर एएसएल की बैठक भी कई चक्र में हुई। ग्रामीण और कमिश्नरेट पुलिस अधिकारियों संग बैठक कर सुरक्षा व्यवस्था का खाका खींचा गया। वहीं, कार्यक्रम को देख ट्रैफिक पुलिस ने डायवर्जन भी लागू कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed