फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Latif Shah's picnic spot is a dangerous zone

खतरनाक जोन है लतीफ शाह का पिकनिक स्पॉट

Tue, 20 Apr 2021 01:22 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 20 Apr 2021 01:22 AM IST
विज्ञापन
Latif Shah's picnic spot is a dangerous zone
चकिया। चकिया नगर से लगभग तीन किलोमीटर दूर स्थित बिना शुल्क का पिकनिक स्पॉट लतीफ शाह खतरनाक जोन बन गया है। सैलानी सैर सपाटे के दौरान अकसर नहाते समय नदी में डूब जाते हैं और जान गंवा बैठते हैं। एक वर्ष में छह से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। बीते 31 मार्च को कर्मनाशा नदी में डूबने से चकिया नगर के नंदू गुप्ता के पुत्र सोनू गुप्ता (26) की मौत हो गई थी।
विज्ञापन

बाबा लतीफ शाह मजार के पास लतीफ शाह पिकनिक स्पॉट के नाम से मशहूर बांध सैलानियों के लिए मनोरम स्थान है। यहां पर किसी भी तरह का कोई शुल्क नहीं लगता है। इससे अधिक सैलानी यहां पहुंचते हैं। बेरोकटोक मौज मस्ती करते हैं। इसी बीच खतरनाक स्थानों पर भी चले जाते हैं। प्रशासन की ओर से सुरक्षा के नाम पर यहां सिर्फ चेतावनी बोर्ड लगाकर कर्तव्यों की इतिश्री कर ली गई है। मौज मस्ती के दौरान बीते 31 मार्च को अपने परिजन तथा रिश्तेदारों के साथ पहुंचे नगर के निर्भय दास निवासी मजदूर नंदू गुप्ता के पुत्र सोनू गुप्ता की मौत हो गई थी। सोमवार को बीएचयू के सुश्रुत हॉस्पिटल के दो छात्र नहाते समय डूब गए। लतीफ शाह जैसे पिकनिक स्पॉट पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम न होने के कारण डूबने से मौत का सिलसिला नहीं रुक रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed