फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Last year on August 1, the Ganga was at the danger mark; this time, it is 9 meters below that level.

Varanasi News: पिछले साल 1 अगस्त को खतरे के निशान तक थीं गंगा, इस बार 9 मीटर नीचे

Sun, 02 Aug 2026 12:45 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 02 Aug 2026 12:45 AM IST
विज्ञापन
Last year on August 1, the Ganga was at the danger mark; this time, it is 9 meters below that level.
वाराणसी। सावन और गंगा के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए किसी भी अप्रिय घटना से बचाव के लिए प्रशासन ने शनिवार को काशी के प्रमुख घाटों पर सुरक्षा व्यवस्था और मजबूत कर दी। केंद्रीय जल आयोग की रिपोर्ट के अनुसार शनिवार को वाराणसी में गंगा का जलस्तर 61.92 मीटर दर्ज किया गया। फिलहाल जलस्तर स्थिर बना हुआ है। वहीं, पिछले वर्ष एक अगस्त को गंगा का जलस्तर खतरे के निशान 71 मीटर के करीब पहुंच गया था। जबकि इस साल अभी 9 मीटर नीचे है। वहीं, वरुणा का जलस्तर 68.15 मीटर है।
विज्ञापन

श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुगम दर्शन के लिए ललिता घाट पर स्टील की रेलिंग लगाई गई है। बारिश और ऊपरी क्षेत्रों से पानी छोड़े जाने के कारण गंगा और वरुणा नदियों के जलस्तर में लगातार वृद्धि हो रही है। जलस्तर बढ़ने से निचले इलाकों और कुछ घाटों की सीढ़ियों तक पानी पहुंचने लगा है। जल पुलिस ने दशाश्वमेध, अस्सी, राजघाट, नमो घाट सहित अन्य प्रमुख घाटों पर गश्त बढ़ा दी है। नाव संचालकों को निर्धारित सीमा के भीतर ही नाव संचालन करने तथा क्षमता से अधिक यात्रियों को न बैठाने के निर्देश दिए गए हैं। घाटों पर लगातार मुनादी कर लोगों से गहरे पानी में न उतरने की अपील की जा रही है। उधर, वरुणा नदी का जलस्तर भी बढ़ा हुआ है। इसे देखते हुए गंगा घाटों पर बैरिकेडिंग के साथ पुलिस और गोताखोरों की तैनाती भी बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed