फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Last chance for PG admissions in five colleges, including BHU; third mop-up round begins.

Varanasi News: बीएचयू सहित पांच कॉलेजों में पीजी दाखिले का अंतिम मौका, तीसरा मॉप-अप राउंड शुरू

Tue, 08 Sep 2026 02:07 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 08 Sep 2026 02:07 AM IST
विज्ञापन
Last chance for PG admissions in five colleges, including BHU; third mop-up round begins.
वाराणसी। बीएचयू में पीजी पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए तीसरे मॉप-अप राउंड में सीटों का आवंटन शुरू हो गया है। 8200 सीटों में से जो सीटें खाली हैं, उन पर दाखिले होंगे। छह राउंड तक चली प्रवेश प्रक्रिया में वेटिंग लिस्ट के अभ्यर्थियों को मौका दिया जाएगा। फीस पेमेंट के लिए समर्थ पोर्टल का लिंक खोल दिया गया है। अभ्यर्थियों को 12 सितंबर तक संबंधित विभागों में पहुंचना होगा।
विज्ञापन

केंद्रीय प्रवेश समिति के चेयरमैन प्रो. भास्कर भट्टाचार्य की ओर से जारी सूचना के अनुसार, छह सितंबर को यूएसीबी की स्वीकृति के बाद यह निर्णय लिया गया है। वहीं, केंद्रीय प्रवेश समिति की ओर से सूचना जारी कर यह भी बताया गया है कि कॉलेजों के लिए स्पेशल राउंड शुरू किया गया है। इस पर एकेडमिक काउंसिल की स्वीकृति मिल गई है। इसके तहत डीएवी पीजी कॉलेज, आर्य महिला पीजी कॉलेज, वसंत कन्या महाविद्यालय कमच्छा और वसंत महिला महाविद्यालय राजघाट में करीब एक हजार खाली सीटें मॉप-अप राउंड से भरी जाएंगी। कॉलेजों में दाखिले के लिए अभ्यर्थियों को 10 सितंबर तक उपस्थित होना होगा।
विज्ञापन


--
विभागों की ओर से भेजा जाएगा खाली सीटों का विवरण
फीस जमा नहीं करने या सीट रद्द होने से खाली हुई सीटों पर संबंधित कोर्स की वेटिंग लिस्ट में शामिल पात्र अभ्यर्थियों को मॉप-अप राउंड में प्रवेश का मौका दिया जाएगा। विभागों को खाली सीटों का विवरण ईमेल के माध्यम से भेजा जाएगा। विभागाध्यक्षों और कोऑर्डिनेटरों को सोमवार से अपने-अपने कोर्स के लिए योग्य वेटिंग लिस्ट अभ्यर्थियों का विवरण उपलब्ध कराने को कहा गया है, ताकि इसे समर्थ पोर्टल पर भेजकर फीस भुगतान लिंक जनरेट कराया जा सके। सूची विभागीय नोटिस बोर्ड पर भी प्रदर्शित की जाएगी। सूची में नाम आने वाले अभ्यर्थियों को पोर्टल के माध्यम से निर्धारित फीस जमा करने के बाद संबंधित विभाग से संपर्क करना होगा। प्रवेश की रिपोर्टिंग 12 सितंबर तक पूरी करनी होगी। इसके बाद कोई अतिरिक्त समय नहीं दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed