फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Large quantity seized salty

बड़ी मात्रा ने नमकीन जब्त

Thu, 16 Sep 2021 10:20 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 16 Sep 2021 10:20 PM IST
विज्ञापन
Large quantity seized salty
मऊ। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने बृहस्पतिवार की शाम ताजोपुर स्थित एक गोदाम पर छापा मारा। इस दौरान पैकेजिंग मानकों का उल्लंघन पर एक ब्रांड की 305 किलोग्राम नमकीन को जब्त कर लिया। सहायक आयुक्त खाद्य आजमगढ़ मंडल विनीत कुमार पांडेय के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने नगर के ताजोपुर स्थित हनुमंत सेल्स कार्पोरेशन के गोदाम पर छापा मारा। वहां रखे एक ब्रांड के नमकीन, चिप्स, रिंग्स आदि खाद्य पदार्थों की जांच की। बिक्री के लिए रखे गए 104 कार्टून व नमकीन के पैकेट्स पर खाद्य सुरक्षा एवं मानक (पैकेजिंग) विनियम 2011 का पालन नहीं होने पर 305 किलोग्राम नमकीन को सीज कर दिया। इसका नमूना जांच के लिए लखनऊ प्रयोगशाला को भेजा गया। वहीं टीम ने रतनपुरा के दीनानाथ साहनी की मिठाई की दुकान में रखी मिठाइयों में से छेने की मिठाई में मिलावट का संदेह होने पर उसका नमूना लिया। अभिहित अधिकारी खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन श्रवण कुमार त्रिपाठी ने बताया कि दोनों प्रकरणों में प्रयोगशाला से जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के अंतर्गत कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed