फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   large consignment of liquor was going to Bihar by hiding it between sacks in container

Varanasi: कंटेनर में लाई की बोरियों के बीच छिपाकर बिहार जा रही थी शराब की बड़ी खेप, दो तस्कर गिरफ्तार

Sun, 03 Sep 2023 10:40 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Sun, 03 Sep 2023 10:40 PM IST
सार

पुलिस की कार्रवाई के बावजूद अवैध शराब कारोबारी अपनी हरकत से बाज नहीं आ रहे हैं। तरह-तरह के पैंतरे आजमाकर बिहार में शराब तस्करी को अंजाम देने की कोशिश करते हैं। वाराणसी के लंका थाने की पुलिस ने ऐसी ही एक कोशिश को नाकाम किया।

विज्ञापन
large consignment of liquor was going to Bihar by hiding it between sacks in container
शराब के साथ गिरफ्तार तस्कर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पुलिस की कार्रवाई के बावजूद अवैध शराब कारोबारी अपनी हरकत से बाज नहीं आ रहे हैं। तरह-तरह के पैंतरे आजमाकर बिहार में शराब तस्करी को अंजाम देने की कोशिश करते हैं। वाराणसी के लंका थाने की पुलिस ने ऐसी ही एक कोशिश को नाकाम किया। कंटेनर में लाई की बोरियों के बीच छिपाकर पानीपत से बिहार के दरभंगा ले जाई जा रही 192 पेटी शराब को डाफी टोल प्लाजा के समीप से बरामद किया। कंटेनर से तीन फर्जी नंबर प्लेट भी बरामद की गई।

विज्ञापन


बरामद शराब के साथ हरियाणा के रोहतक जिले के महम थाना के खरकडा निवासी संदीप कुमार और सोनीपत जिले के गोहाना सदर थाना के मोई हुडा के रहने वाले सोनू को गिरफ्तार किया गया है। शराब बरामद कर आरोपियों को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम को डीसीपी काशी जोन ने 10 हजार रुपये का नगद पुरस्कार दिया।

विज्ञापन

आरोपियों ने उगला शराब की तस्करी का तरीका

डीसीपी काशी जोन आरएस गौतम ने बताया कि लंका थानाध्यक्ष अश्वनी पांडेय को सूचना मिली थी कि हरियाणा से शराब की अवैध खेप लेकर तस्कर बिहार की ओर जा रहे हैं। इस सूचना के आधार पर लंका थानाध्यक्ष ने पुलिस टीम और आबकारी निरीक्षक पवन कुमार मिश्र व उनकी टीम को लेकर डाफी टोल प्लाजा के समीप चेकिंग शुरू कराई।

विज्ञापन
विज्ञापन

चेकिंग के दौरान मोहनसराय की ओर से आए एक कंटेनर में भरी लाई की बोरियों के बीच से 12 लाख रुपये की शराब की 192 पेटी बरामद हुई। कंटेनर के साथ गिरफ्तार संदीप और सोनू ने बताया कि ट्रांसपोर्ट कंपनी के प्रोपराइटर की मिलीभगत से शराब की तस्करी की जाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed