{"_id":"6411c185b13328ae5b072cb4","slug":"laptop-left-in-car-of-flight-passenger-at-varanasi-airport-police-returned-it-in-few-hours-2023-03-15","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"चेहरे पर लौटी खुशी: विमान यात्री का कार में छूटा लैपटॉप, सूचना के बाद पुलिस ने चंद घंटों में लौटाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चेहरे पर लौटी खुशी: विमान यात्री का कार में छूटा लैपटॉप, सूचना के बाद पुलिस ने चंद घंटों में लौटाया
Wed, 15 Mar 2023 06:31 PM IST
उत्पल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: उत्पल कांत
Updated Wed, 15 Mar 2023 06:31 PM IST
सार
वाराणसी के बाबतपुर स्थित लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर मंगलवार रात पहुंचे विमान यात्री का लैपटॉप कार में छूट गया। यात्री की सूचना पर पुलिस ने कार का पता लगाकर लैपटॉप लौटाया तो उसका चेहरा खुशी से खिल उठा।
विज्ञापन
यात्री को लैपटॉप सौंपते पुलिसकर्मी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वाराणसी के बाबतपुर स्थित लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर मंगलवार रात पहुंचे विमान यात्री का लैपटॉप कार में छूट गया। यात्री की सूचना पर पुलिस ने कार का पता लगाकर लैपटॉप लौटाया तो उसका चेहरा खुशी से खिल उठा। लैपटॉप पाने के बाद यात्री ने पुलिस का आभार जताया।
विज्ञापन
पश्चिम बंगाल के रीतम दास गुप्ता विश्वनाथ धाम दर्शन और काशी भ्रमण के लिए इंडिगो के विमान से मंगलवार रात 9.30 बजे वाराणसी एयरपोर्ट पहुंचे। वहां से कार बुक कर वह शहर पहुंचे और होटेल में चले गए। इस दौरान उनका लैपटॉप कार में ही छूट गया। उन्होंने जब अपना लैपटॉप ढूंढना शुरू किया तब उन्हें याद आया कि वह कार में ही छूट गया है।
विज्ञापन
इसकी सूचना रीतम दास गुप्ता ने बाबतपुर चौकी की पुलिस को दी। सूचना के आधार पर पुलिस ने रजिस्ट्रेशन नंबर और सीसी कैमरों की फुटेज की मदद से कार का पता लगाया और लैपटॉप बरामद कर लिया। बुधवार सुबह पुलिस ने रीतम का लैपटॉप लौटा दिया।
विज्ञापन
चौकी प्रभारी अजय कुमार यादव ने बताया कि यात्री का लैपटॉप कार में छूट गया था। चालक का पता लगा कर यात्री का लैपटॉप उन्हें लौटा दिया गया।