{"_id":"6133d2f08ebc3e137c278199","slug":"land-disputes-came-more-complaints-of-rigging-also-varanasi-news-vns6097529165","type":"story","status":"publish","title_hn":"जमीन के विवाद ज्यादा आए, धांधली की भी शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जमीन के विवाद ज्यादा आए, धांधली की भी शिकायत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केस-1
रामपुर के उमा यादव, रमाकांत यादव, सर्वथा यादव समेत कई ग्रामीण ने पूर्व ग्राम प्रधान पर बिना शौचालय बनवाए धन निकाल लेने की दूसरी बार शिकायत की। खालिसपुर व भटपुरवा खुर्द के सरकारी कोटे की दुकान के अनियमितता को लेकर ग्रामीणों ने प्रार्थना पत्र दिए।
केस-2
पिंडराई के वंशनारायण पाठक ने छुट्टा पशुओं से फसलों को बचाने के लिए गांव सभा में स्थित चारागाह की जमीन पर गोशाला बनाने की मांग की। कहा कि छुट्टा पशुओं को फसल बचाने के लिए रातभर रखवाली करनी पड़ती है।
केस-2
जगदीशपुर के श्यामसुंदर, धर्मवीर व अवधेश माली ने चकबंदी के समय से आरक्षित आराजी नंबर पर कब्जा निर्माण करने की शिकायत की। कहा छह बार गुहार लगा चुके हैं लेकिन समाधान नहीं हुई।
विज्ञापन
पिंडरा/राजातालाब। एडीएम रणविजय सिंह ने अध्यक्षता में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस पर शनिवार को 85 मामले आए। लेकिन एक भी मामले निस्तारण नहीं हो पाया। सबसे ज्यादा जमीन विवाद के मामले आए। सदर तहसील में मंडलायुक्त दीपक अग्रवाल ने समस्याएं सुनीं।
सरायकाजी के किसान शिवशंकर ने किसान सम्मान निधि के लिए गुहार लगाई। इस दौरान एसडीएम गिरीश द्विवेदी, एसपीआरए नीरज पांडेय, तहसीलदार रामनाथ, नायब तहसीलदार साक्षी राय समेत अनेक अधिकारी उपस्थित रहे।
राजातालाब तहसील में उप जिलाधिकारी सिद्धार्थ यादव की अध्यक्षता में आयोजित समाधान दिवस में राजातालाब तहसील पर कुल 278 मामले आए। जिसमें सात मामले का मौके पर निस्तारण किया गया। शेष मामले में जांच आख्या मांगी गई है। तहसील दिवस में बेनीपुर की सुमन देवी ने अपात्र लोगों को ग्राम विकास अधिकारी व ग्राम प्रधान की मिलीभगत से आवास देने का मामला उठाया। जबकि मानापुर के अनिल कुमार बिंद ने सरकार से पर्यावरण बचाने के लिए दो एकड़ भूमि की मांग की। उन्होंने कहा कि वह भूमि सरकारी रहेगी वह सिर्फ पर्यावरण के निमित्त कार्य करेंगे। बीरबल पुर के शिवम ने गांव के तालाब पर अतिक्रमण किए जाने का मामला उठाया। प्रतापपुर के हंस लाल ने अपनी भूमि में नीव खोदने और जबरदस्ती निर्माण करने की शिकायत की। तहसीलदार विकास कुमार पांडेय, न्यायिक एसडीएम मदन मोहन वर्मा उपस्थित थे।