फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Lalita Ghat: German hangar removed from Lalita Ghat, contact with more than 30 ghats lost

Lalita Ghat:ललिता घाट से हटाया गया जर्मन हैंगर, 30 से अधिक घाटों का संपर्क टूटा

Fri, 19 Jul 2024 05:32 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jul 2024 05:32 AM IST
विज्ञापन
Lalita Ghat: German hangar removed from Lalita Ghat, contact with more than 30 ghats lost
गंगा के जलस्तर में ठहराव के बाद बढ़ाव बीती रात से ही जारी है। गंगा का जलस्तर बढ़ने के कारण ललिता घाट पर लगा जर्मन हैंगर हटा दिया गया है। इसके साथ ही 30 से अधिक घाटों की ऊपरी सीढि़यों पर पानी चढ़ने के कारण आपसी संपर्क टूटा हुआ है। केंद्रीय जल आयोग के अनुसार गंगा का जलस्तर रात आठ बजे 62.88 मीटर दर्ज किया गया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की सुबह आठ बजे जारी बाढ़ बुलेटिन के अनुसार गंगा का जलस्तर 62.83 मीटर दर्ज किया गया। इस दौरान गंगा के जलस्तर में ठहराव दर्ज किया गया। 10 बजे से गंगा के जलस्तर में बढ़ाव शुरू हुआ और हर तीन घंटे पर एक सेंटीमीटर की रफ्तार से जलस्तर बढ़ रहा था। गंगा के सभी घाटों की मढि़यां और छोटे-छोटे मंदिर अब जलमग्न हो चुके हैं। ललिता घाट पर काशी विश्वनाथ धाम में आने वाले दर्शनार्थियों के लिए बना जर्मन हैंगर शेड भी हटा दिया गया है। मात्र एक या दो सीढ़ी के बाद काशी विश्वनाथ धाम के ललिता घाट के बड़े फर्श पर भी देर रात पानी पहुंच जाएगा। आशंका जताई जा रही है कि पानी जिस रफ्तार से आ रहा है, सावन के पहले सोमवार तक गंगा द्वारा वाला रास्ता आम दर्शनार्थियों के लिए बंद हो सकता है।
विज्ञापन


24 घंटे में बढ़ा 19 सेंटीमीटर जलस्तर

केंद्रीय जल आयोग के अनुसार 24 घंटे में गंगा का जलस्तर 19 सेंटीमीटर बढ़ गया। बुधवार की सुबह आठ बजे जलस्तर 62.64 मीटर था जो बृहस्पतिवार की सुबह 62.83 मीटर दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed