फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   lakshmanpur building

लक्ष्मणपुर में चार मंजिली इमारत धंसी, खिड़की तोड़कर निकले छात्र

Tue, 01 Oct 2019 01:39 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 01 Oct 2019 01:39 AM IST
विज्ञापन
lakshmanpur building
शिवपुर। शिवपुर क्षेत्र के लक्ष्मणपुर (सगरा तालाब) के पास रविवार की रात हुई बारिश से नवनिर्मित चार मंजिला मकान का भूतल धंस गया। जिससे उसमें रह रहे छह छात्र खिड़की तोड़कर बाहर निकले। मकान की पहले चहारदीवारी गिरी थी। जानकारी के मुताबिक लक्ष्मणपुर (सगरा तालाब) को पाटकर बेच दिया गया था। यहां आधा दर्जन भवन बन गए हैं। रविवार की देर रात बारिश का पानी भरने से मकान का एक तल धंस गया। दूसरे तल पर रह रहे छात्र खिड़की तोड़कर अपनी जान बचाई। इस मकान के गिरने से कोई अप्रिय घटना नहीं हुई। सूचना पर पहुंची शिवपुर पुलिस ने सभी कमरे को खाली करा दिया। यह मकान दिल्ली में सीआईंएसएफ के अधिकारी डीएन सिंह का है। यह यूपी कालेज के छात्रों को किराए पर दिया हैं।
विज्ञापन

सारंगनाथ महादेव मंदिर के उत्तरी छोर का हिस्सा गिरा
सारनाथ। सारंगनाथ महादेव मंदिर के उत्तरी छोर का हिस्सा बीती रात बारिश के चलते ढह गया। सारंगनाथ महादेव मंदिर के चारों तरफ लगभग पत्थर का चौका बिछाया गया था। उत्तर दिशा की तरफ लगभग 50 मीटर दूरी तक पत्थर व मिट्टी ढह गया।
विज्ञापन

24 से ज्यादा मकान गिरे, लोग बाल-बाल बचे
पिंडरा/सेवापुरी/चौबेपुर। बारिश रुकने के बाद भी ग्रामीण क्षेत्रों में कच्चे घरों के गिरने का सिलसिला जारी है। खालिसपुर में तेरस, सामू, सुदामा, हीरामनि, नंदुराम के कच्चे घर गिर गए। जिससे हजारों रुपये के घर गृहस्थी के सामान दब गया। वहीं पतिराजपुर में विजय यादव व रमाशंकर यादव, देवजी में साधु राजभर व निमाईच में सुनील तिवारी का मकान भी धराशायी हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जंसा थाना क्षेत्र के चौखंडी राजभर बस्ती में फूलचंद राजभर, फौजदार, राजकुमार, गुड्डी देवी, इकबाल, विजय, सुभाष, कलावती, राजू, बुद्धू, प्यारेलाल का मकान धराशायी हो गया। मौके पर लेखपाल ओम प्रकाश दुबे ने जांच की। वहीं पचवार गांव में अवध नारायण तिवारी व दिनेश पाठक और रैसीपुर गांव में मधु देवी, रामडी गांव में विमलावती का मकान गिर गया। इसमें विमलावती देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं। जिन्हें स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। चौबेपुर के बर्थराखुर्द गांव में शीतल राजभर, श्यामबदन राजभर और बहादुरपुर गांव में श्याम लाल, मोहम्मद, रियासत अली, अलाउद्दीन, आशिया बेगम का मकान गिर गया। वहीं रियासत अली की एक बकरी की दबने से मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed