फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Lady professor insulted on reaching with gamcha students started kirtan at door in protest

BHU News: गमछा लेकर पहुंचे छात्र को अपमानित करने का आरोप, प्रोफेसर के विरोध में छात्रों ने शुरू किया कीर्तन

Sat, 05 Aug 2023 04:06 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Sat, 05 Aug 2023 04:06 PM IST
सार

बीएचयू के राजनीति विज्ञान विभाग में शनिवार को एक गमछे को लेकर काफी देर तक हलचल की स्थिति रही। एक महिला प्रोफेसर पर कार्रवाई की मांग को लेकर छात्र संकाय के दरवाजे पर बैठ गए और कीर्तन शुरू कर दिया।

विज्ञापन
Lady professor insulted on reaching with gamcha  students started kirtan at door in protest
संकाय के दरवाजे पर बैठ कीर्तन करते छात्र - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विज्ञापन

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) के राजनीति विज्ञान विभाग के दो शिक्षकों पर हिंदू आस्था से खिलवाड़ करने का आरोप लगाया। विभागाध्यक्ष को ज्ञापन देकर कहा कि गले में गमछा डालकर कक्षा में पहुंचे छात्र को शिक्षक ने अपमानित किया। खरी-खोटी सुनाने के बाद कक्षा से बाहर निकाल दिया। इससे पहले भी एक शिक्षक ने छात्र को अपमानित करते हुए आरएसएस के बारे में गलत टिप्पणी की थी। मामले में कार्रवाई की मांग भी की गई।

एबीवीपी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता शनिवार को राजनीति विज्ञान विभाग के बाहर जुटे, फिर ढोलक व झाल बजाकर विरोध जताया। आरोप लगाया कि स्नातक प्रथम वर्ष का छात्र शनिवार को गले में गमछा डालकर पहुंचा तो राजनीति विज्ञान विभाग की सहायक प्रोफेसर ने उखड़ गईं। उन्हाेंने भगवा गमछे के साथ आने वाले छात्र को हिदायत दी और भगवा वस्त्र पहनकर न आने की हिदायत दी।
विज्ञापन

छात्र बोले- बीएचयू में कोई ड्रेस कोड नहीं

आरोप है कि शिक्षिका ने उसे अपशब्द भी कहे। घटना की जानकारी के बाद एबीवीपी के सदस्यों ने विरोध जताया। विभाग के गेट पर ढोल, झाल व मजीरा बजाया और राम नाम का कीर्तन किया। हनुमान चालीसा का पाठ किया। छात्रों का कहना है कि यहां विश्वविद्यालय में कोई ड्रेस कोड नहीं है। फिर भी भगवा गमछे के साथ आने से रोका जा रहा है। इस मामले में विभागाध्यक्ष को ज्ञापन दिया गया है। चार दिन में कार्रवाई का भरोसा मिला है। ऐसा नहीं हुआ तो आंदोलन तेज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें: ज्ञानवापी में कितने मिले सबूत, मंदिर है या मस्जिद? पढ़ें सर्वे के पहले दिन क्या-क्या मिला

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed