{"_id":"4a502818e949b512b88ad10dfd840979","slug":"lady-molested-in-her-house-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में घुसकर युवती से छेड़छाड़ ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर में घुसकर युवती से छेड़छाड़
अमर उजाला ब्यूरो, वाराणसी
Updated Thu, 08 Jan 2015 01:50 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जंसा क्षेत्र के एक गांव में बुधवार की सुबह घर में घुसकर युवती से
विज्ञापन
छेड़छाड़ की गई। विरोध करने पर उसकी पिटाई की गई। युवती के शोर मचाने पर
बचाव में आए उसके भाई और मां को भी आरोपियों ने पीटा।
हल्ला-गुहार सुनकर जब आसपास के लोग जुटे तो आरोपी भाग निकले। युवती के पिता रिटायर्ड सैनिक हैं। पीड़ित परिवार ने छेड़छाड़ और मारपीट की तहरीर पुलिस को दी है। पुलिस ने छेड़खानी से इनकार करते हुए इसे मारपीट का मामला बताया है।
युवती के पड़ोस के घर में बर्थ डे पार्टी का आयोजन था। सुबह पार्टी में आए कुछ रिश्तेदार युवती को अकेला समझकर उसके घर में घुस आए और उसके साथ छेड़छाड़ करने लगे।
युवती ने विरोध करते हुए शोर मचाया तो उन्होंने उसकी पिटाई कर दी। तब तक छत पर मौजूद उसकी मां और भाई हल्ला सुनकर नीचे आए। आरोपियों ने उनकी भी पिटाई की।
पीड़ित परिवार ने पुलिस को तहरीर देकर घटना की जानकारी दी है। इस बारे में चौकी इंचार्ज लालबाबू मिश्रा का कहना था कि किसी विवाद में दोनों पक्षों में मारपीट हुई थी। जिसमें युवती को भी चोटें लगी हैं। मामले की छानबीन की जा रही है।