फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Lady gave birth to child in hospital toilet at jaunpur

यूपीः प्रसव पीड़ा से कराहती रही महिला, डॉक्टर का नहीं पसीजा दिल, शौचालय में हुई डिलीवरी

Tue, 30 Oct 2018 06:35 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर Updated Tue, 30 Oct 2018 06:35 PM IST
विज्ञापन
Lady gave birth to child in hospital toilet at jaunpur
प्रसूता। - फोटो : अमर उजाला
धरती पर डॉक्टर को भगवान का दूसरा रूप माना जाता है। डॉक्टर कभी लोगों की जान बचाता है तो कभी उसकी थोड़ी सी लापरवाही से मरीज के जान पर भी बन आती है। यूपी में शासन के लाख प्रयास के बाद भी अस्पतालों की व्यवस्था सुधरने का नाम नहीं ले रही है।
विज्ञापन


मरीजों के साथ अमानवीय व्यवहार करना डॉक्टर और स्टाफ की नियति बन गई है। दुर्व्यवस्था के कारण ही एक महिला प्रसव पीड़ा से कराहती रही और डॉक्टर ने बिना जांच किए ही अनदेखा कर दिया। इसके बाद महिला ने शौचालय में बच्ची को जन्म दे दिया।
विज्ञापन


इसे लेकर अस्पताल में मौजूद अन्य लोगों में काफी चर्चा रही। प्रसव के बाद महिला को सामान्य वार्ड में भर्ती करा दिया गया। पूरा मामला यूपी के जौनपुर जिले का है। जिले के मुफ्तीगंज के कटका गांव निवासी गोविंद राम की पत्नी अंजू गौतम (28) सोमवार को दोपहर में जिला महिला अस्पताल में चिकित्सक को दिखाने आई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


वह अस्पताल में प्रसव पीड़ा से कराह रही थी। ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर से उसने अपनी परेशानी बताई तो वहां मौजूद स्टाफ ने बिना जांच किए कह दिया कि प्रसव होने में अभी एक घंटे का समय है।

अस्पताल में मची अफरातफरी

Lady gave birth to child in hospital toilet at jaunpur
Demo pic
इसी बीच अंजू शौचालय की तरफ चली गई। शौचालय में पहुंचने के कुछ ही देर में उसने बच्ची को जन्म दिया। शौचालय में बच्ची को जन्म देते ही अस्पताल में अफरातफरी मच गई। वहां तैनात स्टाफ नर्स आननफानन में उसे व्हीलचेयर पर बैठाकर ले गई। 

महिला को सामान्य वार्ड के 25 नंबर बेड पर भर्ती करा दिया। इसके बाद उसका इलाज शुरू किया गया। अस्पताल प्रशासन की ओर से जच्चा-बच्चा दोनों का स्वस्थ होना बताया जा रहा है। अंजू ने बताया कि अस्पताल में तैनात स्टाफ को उसने अपनी परेशानी बताई लेकिन सभी ने अनदेखी कर दी।

उसकी पीड़ा को गंभीरता से लिया गया होता तो यह समस्या खड़ी न होती। अंजू ने शौचालय की सफाई के नाम पर पैसा लेने का भी आरोप लगाया। हालांकि उसने इस संबंध में लिखित शिकायत नहीं की। अस्पताल की सीएमएस डॉ. आरएस सरोज ने बताया कि उन्हें इसकी जानकारी नहीं है। वह मामले का पता करवा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed