फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Lady Doctor murder by hammer attack on head in hospital bleeding on floor varanasi

देवर ने ली भाभी की जान: वाराणसी में महिला चिकित्सक की बेरहमी से हत्या, संपत्ति के विवाद में दिया अंजाम

Thu, 22 Jul 2021 02:52 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Thu, 22 Jul 2021 02:52 PM IST
सार

सिगरा थाना क्षेत्र के चंद्रिका नगर कॉलोनी में दत्ता डाइगोनोस्टिक सेंटर चलाने वाली डॉ. सपना गुप्ता दत्ता की देवर ने हत्या की है। पुलिस ने देवर को हिरासत में ले लिया है, फिलहाल आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

विज्ञापन
Lady Doctor murder by hammer attack on head in hospital bleeding on floor varanasi
घटनास्थल पर पहुंची पुलिस और बहता खून। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी में बुधवार की दोपहर देवर ने महिला चिकित्सक भाभी की सिर में हथौड़ा मारकर हत्या कर दी। घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही मामले में आगे की कार्रवाई में जुट गई है। हत्या करने वाले देवर को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। साथ ही पुलिस ने बताया कि नौकर की भी भूमिका संदिग्ध दिख रही है। वारदात के बाद से वह फरार है, जिसकी तलाश जारी है।

विज्ञापन


मामला सिगरा थाना क्षेत्र के चंद्रिका नगर कॉलोनी का है। दत्ता डाइगोनोस्टिक सेंटर चलाने वाली डॉ. सपना गुप्ता दत्ता की देवर अनिल कुमार दत्ता ने हत्या कर दी। हथौड़े से इतना जोरदार प्रहार किया कि सिर फट गया। पूरा फर्श पर खून फैल गया और कमरे की दीवारों में खून के छींटे लग गए।
विज्ञापन


मौके पर एसीपी चेतगंज और सिगरा थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ पहुंच गए। पुलिस ने बताया कि संपत्ति विवाद में देवर ने भाभी की हत्या की है। कांग्रेस के पूर्व विधायक डॉ. रजनीकांत के पांच पुत्रों में डॉ. अश्विनी कुमार दत्ता, डॉ. अंजनी कुमार दत्ता, अनिल कुमार दत्ता, डॉ. आशीष कुमार दत्ता व अमित कुमार दत्ता हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीसरे नंबर के पुत्र आरोपी अनिल का तीन मेडिकल स्टोर है। घरेलू कलह को लेकर अनिल संत रघुवरनगर कालोनी का मकान छोड़कर विश्वनाथ गली में रहने लगा था, जबकि अंजनी और छोटे भाई अमित कालोनी स्थित मकान में रहते थे। जबकि बडे़ पुत्र डॉ. अश्विनी की 16 अप्रैल को कोरोना से मौत हो गई थी। घटना के बाद से सपना की दो पुत्रियों और पति डॉ. अंजनी दत्ता बेसुध रहे। डॉ. अंजनी दत्ता की तहरीर पर सिगरा पुलिस ने भाई अनिल दत्ता और उसके कर्मचारी रौशन के

छह करोड़ की संपत्ति और 80 लाख एफडी बनी हत्या की वजह

Lady Doctor murder by hammer attack on head in hospital bleeding on floor varanasi
आरोपी देवर और मृतका भाभी। - फोटो : अमर उजाला

डॉ. सपना दत्ता गुप्ता की हत्या की असल वजह ससुर डॉ. रजनीकांत दत्ता की छह करोड़ की संपत्ति और काशी विद्यापीठ स्थित एक बैंक में 80 लाख की एफडी है। इसी संपत्ति पर हक को लेकर डॉ. सपना और देवर अनिल सहित तीन अन्य भाइयों से विवाद चल रहा था। वारदात से दो दिन पूर्व भाभी और देवर के बीच मारपीट भी हुई थी और दोनों तरफ से सिगरा थाने में तहरीर भी पड़ी थी।

पिछले 20 जून को भी परिवार में मारपीट का माहौल उपजा था। माना जा रहा है कि सिगरा पुलिस की लचर कार्यशैली और लापरवाहियों के चलते मारपीट की घटना हत्या में बदल गई। देवर अनिल हत्या की नियत से ही हथौड़ी लेकर अपने कर्मचारी रौशन के साथ पहुंचा था। परिजनों ने आरोप लगाया कि घटना से दो दिन पूर्व अनहोनी की आशंका व्यक्त करते हुए सिगरा पुलिस से सुरक्षा की गुहार लगाई गई थी लेकिन, पुलिस ने अनसुनी कर दी। 
 

खुद थाने पहुंचा देवर

कांग्रेस के पूर्व विधायक डॉ. रजनीकांत के पांच पुत्रों में डॉ. अश्विनी कुमार दत्ता, डॉ. अंजनी कुमार दत्ता, अनिल कुमार दत्ता, डॉ. आशीष कुमार दत्ता व अमित कुमार दत्ता हैं। तीसरे नंबर के पुत्र आरोपी अनिल का तीन मेडिकल स्टोर है। घरेलू कलह को लेकर अनिल संत रघुवरनगर कालोनी का मकान छोड़कर विश्वनाथ गली में रहने लगा था, जबकि अंजनी और छोटे भाई अमित कालोनी स्थित मकान में रहते थे। जबकि बडे़ पुत्र डॉ. अश्विनी की 16 अप्रैल को कोरोना से मौत हो गई थी।

पिता की विद्यापीठ रोड स्थित एक बैंक में 80 लाख की एफडी है और करीब छह करोड़ की संपत्ति अलग से है। आरोप है कि दूसरे नंबर के पुत्र डॉ. अंजनी कुमार गुप्ता की पत्नी डॉ. सपना दत्ता गुप्ता ससुर की संपत्ति पर अपना अधिकार रखती थी। इसे लेकर अनिल सहित तीन अन्य भाइयों  अक्सर विवाद होता था। घटना के बाद से सपना की दो पुत्रियों और पति डॉ. अंजनी दत्ता बेसुध रहे। डॉ. अंजनी दत्ता की तहरीर पर सिगरा पुलिस ने भाई अनिल दत्ता और उसके कर्मचारी रौशन के खिलाफ हत्या सहित अन्य आरोपों में मुकदमा दर्ज कराया।

सहमी रहीं बेटियां, बेसुध रहे परिजन

मां की खून से सने शरीर को देख दोनों बेटियां काफी मर्माहत रहीं। आंखों से सिर्फ आंसू ही बह रहे थे। वहीं पति डॉ. अंजनी के साथ ही ससुर डॉ. रजनीकांत भी मौन और बेसुध रहे। पड़ोस के रहने वालों के मुंह से यही निकलता रहा कि आखिर संपत्ति को लेकर कोई इतना कैसे निर्दयी हो सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed