{"_id":"29c6cd06b24d25ef64b1e7b1eca3b4b7","slug":"ladies-do-dipdan-at-assi-ghat-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोख में ही मार दी गई बच्चियों की याद में दीपदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोख में ही मार दी गई बच्चियों की याद में दीपदान
वाराण्ासी, ब्यूरो
Updated Sun, 08 Mar 2015 02:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी (ब्यूरो)। जिस अस्सी घाट पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फावड़ा चलाकर काशी में स्वच्छ भारत अभियान की शुरुआत की थी, उसी घाट पर शनिवार को मां की कोख में ही मार दी गई बच्चियों के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
विज्ञापन
सामाजिक संस्था आगमन की ओर से आयोजित कार्यक्रम में लोगों ने गंगा में दीपदान कर उन अजन्मी बच्चियों के प्रति अपनी संवेदना जाहिर की, जिन्हें दुनिया में आने से पहले ही मार दिया गया। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की पूर्व संध्या पर आयोजित इस अनूठे कार्यक्रम में काफी संख्या में महिलाएं मौजूद रहीं।
विज्ञापन
संस्था के लोगों ने हाथ में जलते दीपक लेकर कन्या भ्रूण हत्या जैसी कुरीति को समाज से खत्म करने की शपथ ली। सदस्यों ने दो मिनट का मौन रखकर कोख में मारी गईं बच्चियों के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम में रुचि दीक्षित, डा. संतोष ओझा, ऋतु विद्या, पंकज, राजेश दीक्षित, पप्पू, विद्यानंद, संजय ओझा ,विजय शर्मा, शोभनाथ, हरीकृष्ण, अरुण आदि मौजूद थे। संयोजक पुनीत ओझा ने धन्यवाद ज्ञापित किया।
विज्ञापन