{"_id":"612fd1198ebc3e7a1117d3bb","slug":"kumaon-heroes-won-with-jyoti-s-hat-trick-varanasi-news-vns609203197","type":"story","status":"publish","title_hn":"ज्योति की हैट्रिक से कुमाऊं हिरोज विजयी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ज्योति की हैट्रिक से कुमाऊं हिरोज विजयी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेका इंटर कॉलेज के खेल मैदान में जिला स्तरीय महिला फुटबाल लीग के चौथे दिन हुए दो मुकाबलों में पहला मैच कुमाऊं हिरोज ने मालवीय क्लब को हराकर जीता। जिसमें अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी ज्योति पटेल के हैट्रिक से कुमाऊं हिरोज ने लीग का दूसरा मैच एकतरफा जीता।
इससे पहले 29 अगस्त को उद्घाटन मैच जीत चुकी है। दूसरा मैच फुटबाल नर्सरी और सिगरा एफसी के बीच हुआ। इसमें फुटबाल नर्सरी ने सिगरा एफसी को बडे़ अंतर 7-0 स्कार से परास्त कर अगले चक्र में प्रवेश किया। पहले मैच में कुमाऊं हिरोज की टीम ने आक्रामक खेलते हुए मालवीय क्लब को 3-0 गोल से परास्त किया। ज्योति पटेल ने मालवीय क्लब खिलाफ 7वें, 15वें 30वें मिनट में लगातार तीन गोल दागकर हैट्रिक लगाते हुए टीम को जीत दिलाई।
लीग दूसरे मैच में फुटबाल नर्सरी और सिगरा एफसी का शुरुआती प्रदर्शन ठीक था, लेकिन कोई गोल नहीं कर सकी। मैच के पहले हॉफ में छोटे-छोटे पास से फुटबाल नर्सरी ने 25वें, 30वें और 35वें मिनट में तीन गोल दागकर स्कोर 3-0 तक पहुंचा दिया। दूसरे हाफ में अंजली, अमृता और सलोनी ने चार गोल दागकर टीम को 7-0 से जीत दिलाई।