फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   korona

बीएचयू डाक्टर, रेल कर्मचारी समेत 48 में कोरोना की पुष्टि

Wed, 15 Jul 2020 01:48 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jul 2020 01:48 AM IST
विज्ञापन
korona
वाराणसी। जिले में कोरोना संक्रमण का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है। मंगलवार को बीएचयू डाक्टर, रेलकर्मी, पुलिस कर्मी समेत 48 नए मामले सामने आये हैं। इसके बाद कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 936 हो गई है। कपड़ा और स्वर्ण व्यवसायी, रेलवे डीआरएम ऑफिस में कर्मचारी, बस्ती में एसडीएम, काशी विद्यापीठ और आईआईटी बीएचयू के रिटायर्ड प्रोफेसर, बीएचयू ट्रॉमा सेंटर में तैनात सिक्योरिटी गार्ड, इंजीनियर, महिला छात्र के साथ ही अन्य लोगों की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई हैं।
विज्ञापन

सीएमओ डॉक्टर वीबी सिंह ने बताया कि मंगलवार को 221 सैंपल की रिपोर्ट मिली। इसमें नेवादा सुंदरपुर निवासी 47 वर्षीय कपड़ा व्यापारी, भेलूपुर में दो महिलाएं, बड़ागांव में मोटर मैकेनिक, सारनाथ में महिला, लहुराबीर रामकटोरा निवासी 45 वर्षीय स्वर्ण व्यवसायी, कैंट में छात्र, बिरदोपुर सिगरा में मेडिकल शॉप चलाने वाले 48 वर्षीय, रेलवे डीआरएम ऑफिस में तैनात गणपति पांडे एनक्लेव ईमेल निवासी 45 वर्षीय कर्मचारी और बुद्धा सिटी कॉलोनी सारनाथ में रहने वाले वर्तमान समय में 55 वर्षीय एसडीएम बस्ती में पदभार संभाल रहे अधिकारी में कोरोना की पुष्टि हुई है। इसके अलावा महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ से 64 वर्षीय रिटायर्ड प्रोफेसर, स्वास्तिक अपार्टमेंट लंका में रहने वाले 50 वर्षीय कर्मचारी, देव नगर कॉलोनी मंडुआडीह में रहने वाले 57 वर्षीय रेल कर्मचारी, सूरजकुंड लक्सा निवासी 42 वर्षीय साड़ी कारोबारी के साथी नरिया में रहने वाले 61 वर्षीय आइआइटी बीएचयू के रिटायर्ड प्रोफेसर, चौक निवासी व्यवसायी और हेरिटेज हॉस्टल में रहने वाले 23 वर्षीय एमबीबीएस फाइनल ईयर के छात्र की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई हैं। सीएमओ ने बताया कि बीएचयू न्यू मेडिकल ईनक्लेव में रहने वाले 45 वर्षीय डाक्टर, 23 वर्षीय स्टूडेंट और पूरम कॉलोनी अखरी बाईपास में रहने वाले 28 वर्षीय छतीसगढ़ में इंजीनियर के साथ ही जगतगंज में रहने वाले चेतगंज थाने में तैनात 23 वर्षीय पुलिस कर्मी, गणपति नगर पहाडि़या में रहने वाले 36 वर्षीय पुलिसकर्मी, गोवर्धन शिवगंगा हॉस्पिटल में रहने वाले 6 वर्षीय बच्चे और भूलनपुर निवासी बीएचयू ट्रामा सेंटर में तैनात 44 वर्षीय सिक्योरिटी गार्ड और चीफ प्रॉक्टर ऑफिस में तैनात 36 वर्षीय सिक्योरिटी गार्ड में भी कोरोना की पुष्टि हुई है। इसके साथ ही कोनिया निवासी एलआईसी कोटक लाइफ इंश्योरेंस में कर्मचारी और निराला नगर सिगरा निवासी एमआर भी पाजिटिव हुआ है। मंगलवार को दीनदयाल अस्पताल से 10, डीरेका में 9 और ईएसआई हॉस्पिटल में भर्ती 3 मरीजों की लगातार दूसरी रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद उन्हें डिस्चार्ज किया गया। सीएमओ ने बताया कि अब कुल 936 मरीजों में से 28 की मौत, 474 डिस्चार्ज होने के बाद कुल 434 का इलाज आइसोलेशन वार्ड में चल रहा है।
विज्ञापन

इनसेट------
सैंपल का बढ़ा बैकलॉग, 2236 रिपोर्ट का इंतजार
जैसे-जैसे कोरोना के केस बढ़ते जा रहे हैं,वैसे ही सैंपल का बैकलॉग एक बार फिर बढ़ने लगा है। स्वास्थ विभाग की ओर से मंगलवार को जिले में अलग-अलग जगहों से कुल 920 लोगों के सैंपल लिए गए। सीएमओ डॉक्टर वीबी सिंह ने बताया कि अब तक 17314 सैंपल में से 15078 की रिपोर्ट मिल चुकी है, जबकि 2236 की रिपोर्ट बाकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंडलीय अस्पताल में नहीं शुरू हो सकी आरटीपीसीआर मशीन से जांच
मंडलीय अस्पताल कबीरचौरा में आरटीपीसीआर मशीन से कोरोना जांच को लेकर 11 जुलाई को जिस लैब का मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उद्घाटन किया था उससे अभी करोना जांच शुरू नहीं हो पाई है। उद्घाटन के दिन ही यह दावा किया गया था कि दो दिन के भीतर यहां दो वायरोलाजिस्ट के आने के बाद जांच शुरू कर दिया जाएगा लेकिन मंगलवार को भी जांच नहीं शुरू पाई। इस बारे में पूछे जाने पर एसआईसी डॉक्टर बी एन श्रीवास्तव ने बताया कि लैब में सैंपल की जांच के लिए वायरोलॉजिस्ट की तैनाती संविदा के आधार पर होनी है। उन्होंने बताया कि शासन स्तर से प्रक्रिया पूरी होते ही जांच शुरू करा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed