{"_id":"5f0e12ff8ebc3e638b193032","slug":"korona-city-news-vns5358506158","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना से दो की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना से दो की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो मरीजों की मौत
-दीनदयाल अस्पताल में भर्ती मरीज की देर शाम हुई मौत
-हेरिटेज अस्पताल से मंडलीय अस्पताल रेफर मरीज भी था पाजिटिव
अमर उजाला ब्यूरो
वाराणसी। मंगलवार को कोरोना संक्रमित दो मरीजों की मौत के बाद स्वास्थ्य महकमे में हड़कंप मचा हुआ है। इसमें से एक मरीज ने लंका स्थित निजी अस्पताल में इलाज और जांच कराया था जबकि दूसरा मरीज दीनदयाल अस्पताल में भर्ती था। सीएमओ डॉक्टर वीबी सिंह ने इसकी पुष्टि भी की है। दीनदयाल अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कोरोना संक्रमित करीब 40 वर्षीय मरीज की मंगलवार देर शाम मौत हो गई। अब तक दीनदयाल में यह पहली मौत हैं। जबकि लंका स्थित हेरिटेज हॉस्पिटल में इलाज कराने गए हुकुलगंज निवासी 28 वर्षीय युवक की तबीयत बिगड़ने पर उसे मंडलीय अस्पताल कबीर चौरा रेफर कर दिया गया। जहां इमरजेंसी में आने के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित किया। अस्पताल के प्रमुख अधीक्षक डॉ. बी एन श्रीवास्तव ने बताया कि हेरिटेज हॉस्पिटल लंका से जिस मरीज को अस्पताल की इमरजेंसी में लाया गया था वह मृत अवस्था में था। उसकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव थी। वहीं सीएमओ डॉ. वीबी सिंह ने बताया कि दीनदयाल अस्पताल में मरीज की मौत हार्ट अटैक से हुई है। बताया कि लंका हेरिटेज हास्पिटल के मरीज की कोरोना रिपोर्ट ट्रू नॉट मशीन से पॉजिटिव है। ऐसे में जब तक आरटीपीसीआर से जांच रिपोर्ट नही आ जाती सही जानकारी नही मिल सकती है।