फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Kolkata Doctor Case BHU hospital Decision to strengthen security and preparations to increase surveillance

Kolkata Doctor Case: बीएचयू अस्पताल में सुरक्षा पर नए सिरे से मंथन, निगरानी बढ़ाने की तैयारी

Wed, 21 Aug 2024 12:41 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Wed, 21 Aug 2024 12:41 PM IST
सार

कोलकाता में डॉक्टर से दरिंदगी के बाद से ही बीएचयू में रेजिडेंट डॉक्टरों द्वारा सुरक्षा को लेकर हड़ताल किया गया। इस बीच अब सरकार द्वारा केंद्रीय चिकित्सालयों में 25 प्रतिशत सुरक्षा बढ़ाने के निर्देशों को अमल में लाने की तैयारी में बीएचयू अस्पताल प्रशासन जुट गया। 

विज्ञापन
Kolkata Doctor Case BHU hospital Decision to strengthen security and preparations to increase surveillance
BHU Hospital - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोलकाता के आरजी कर अस्पताल में महिला डॉक्टर से दरिंदगी को लेकर देश भर में रेजिडेंट, डॉक्टर विरोध, प्रदर्शन कर रहे हैं। इस बीच सुरक्षा को लेकर सवाल खड़ा करते हुए सुरक्षा बढ़ाए जाने की मांग भी चल रही थी। इस बीच सरकार ने केंद्रीय चिकित्सालयों में 25 प्रतिशत सुरक्षा बढ़ाने को मंजूरी देते हुए आदेश भी जारी कर दिया है। इसके आधार पर बीएचयू में सुरक्षा को लेकर नए सिरे से मंथन शुरू हो गया है। 

विज्ञापन


इस बीच मंगलवार को अस्पताल में जगह-जगह सुरक्षा कर्मी लोगों से पूछताछ कर अस्पताल आने का प्रमाण चेक करते रहे। उधर चीफ प्रॉक्टर, आईएमएस निदेशक, अस्पताल के एमएस की बैठक भी हुई। इसमें अस्पताल में निगरानी व्यवस्था को पहले से और मजबूत करने का फैसला भी हुआ।
विज्ञापन


बीएचयू अस्पताल की इमरजेंसी, ओपीडी, जांच काउंटर से लेकर वार्ड आदि जगहों को मिलाकर कुल 210 सुरक्षा कर्मियों की तैनाती की गई है। इसमें कुछ सुरक्षा कर्मी अस्पताल में बने कंट्रोल रूम में भी बैठते हैं। यहां से सीसीटीवी की निगरानी की जाती है। दो दिन पहले ही डॉक्टरों ने सुरक्षा पर सवाल खड़ा करते हुए यहां सीआईएसएफ की तैनाती की मांग उठाई थी। अब जबकि स्वास्थ्य मंत्रालय ने अस्पताल की सुरक्षा को 25 प्रतिशत तक बढ़ाने की मंजूरी दे दी है तो इसको लेकर मंथन शुरू हो गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दोपहर में आईएमएस निदेशक प्रो. एसएन संखवार, एमएस प्रो.केके गुप्ता, चीफ प्रॉक्टर प्रो.शिवप्रकाश सिंह और आईएमएस के डिप्टी चीफ प्रॉक्टर सहित सुरक्षा से जुड़े अन्य जिम्मेदार लोगों ने बैठक कर सुरक्षा पर चर्चा की। चीफ प्रॉक्टर ने बताया कि अस्पताल में जगह-जगह सुरक्षा कर्मियों की तैनाती की गई हैं। 

समय-समय पर ओपीडी से लेकर वार्ड तक सुरक्षाधिकारियों द्वारा दौरा कर जायजा भी लिया जाता है। फिलहाल अस्पताल में प्रवेश और निकासी के सभी रास्तों के साथ ही जांच केंद्र, इमरजेंसी, ओपीडी आदि जगहों पर सुरक्षा को लेकर नए सिरे से रिपोर्ट तैयार करवाई जा रही है। 

जरूरत के हिसाब से यहां कैमरा लगवाने, सुरक्षा कर्मियों की तैनाती आदि पर अंतिम फैसला लिया जाएगा। जहां तक सीआईएसएफ की तैनाती की बात है, तो पिछले दिनों इसको लेकर सीआईएसएफ की टीम यहां दौरा कर चुकी है। उसकी रिपोर्ट आने के बाद इस दिशा में नियमानुसार फैसला होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed