फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Know how the UP legislator advised Priyanka Vadra to settle in Italy with brother Rahul

जानिए यूपी के किस विधायक ने प्रियंका वाड्रा को भाई राहुल संग इटली में बसने की दी सलाह

Wed, 08 Jan 2020 06:53 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Wed, 08 Jan 2020 06:53 PM IST
विज्ञापन
Know how the UP legislator advised Priyanka Vadra to settle in Italy with brother Rahul
सुरेंद्र सिंह - फोटो : अमर उजाला

बैरिया विधायक सुरेंद्र सिंह ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी, पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी व महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के खिलाफ एक बार फिर विवादित बयान दिया है। विधायक ने प्रियंका गांधी वाड्रा के बारे में कहा कि उन्हें अपने मां व भाई के साथ इटली जाकर अपने ननिहाल में बस जाना चाहिए क्योंकि जो उनकी संस्कृति है, वह भारत की नहीं है।

विज्ञापन


भारत तपस्वियों, त्यागियों व बलिदानियों का देश रहा है। इटली में होटल व बोतल की राजनीति चलती है। इन्हें वहां का आबोहवा ज्यादा रास आएगी। उन्होंने कहा कि विडंबना है कि जो स्वयं हिंदू धर्म के विषय में कुछ नहीं जानता, वह हिंदू धर्म पर उपदेश दे रहा है।
विज्ञापन


विधायक मंगलवार की देर शाम सुरेमनपुर में आयोजत एक कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। जिस में उन्होंने कहा कि संसद में कानून बनना चाहिए कि कोई भी विदेशी मां की कोख से जन्में संतान को प्रधानमंत्री या राष्ट्रपति नहीं बनेंगे। सुरेंद्र सिंह ने स्पष्ट किया कि सपा, बसपा व कांग्रेस के दिन लद चुके हैं। इनके अनर्गल प्रलाप से कुछ भी नहीं होने वाला है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed