फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Know about Amitabh Bachchan s big fan Ghanshyam Gupta from Phulpur Varanasi

Amitabh Bachchan: 'जबरा फैन' घनश्याम ने मनाया बिग बी का जन्मदिन, अमिताभ चालीसा-बच्चन आरती से शुरू करते हैं दिन

Tue, 11 Oct 2022 08:42 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, पिंडरा (वाराणसी)
अमर उजाला नेटवर्क, पिंडरा (वाराणसी) Published by: आकाश दुबे Updated Tue, 11 Oct 2022 08:42 PM IST
सार

वाराणसी के फूलपुर निवासी घनश्याम गुप्ता लगातार 50 वर्षो से अमिताभ बच्चन का जन्मदिन मनाते आ रहे हैं। वह पान बेचकर अपना जीवन यापन करते हैं। खास बात यह है कि वह अनोखे अंदाज में बिग बी का नाम लेकर दिन की शुरुआत करते हैं।

विज्ञापन
Know about Amitabh Bachchan s big fan Ghanshyam Gupta from Phulpur Varanasi
अमिताभ बच्चन का जन्मदिन मनाते घनश्याम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सदी के महानायक अमिताभ बच्चन मंगलवार को 80 साल के हो गए हैं। उनके जन्मदिन पर न सिर्फ फैंस बल्कि फिल्मी सितारे समेत तमात राजनीतिक दिग्गज उन्हें अलग-अलग तरीकों से शुभकामनाएं दे रहे हैं। इसी क्रम में वाराणसी के फूलपुर में बिग बी के जबरा फैन घनश्याम गुप्ता ने भी अमिताभ बच्चन के 80वें जन्मदिवस पर केक काटकर उनका जन्मदिन मनाया। घनश्याम हर दिन की शुरुआत ही बिग बी के नाम से करते हैं। वहीं घनश्याम के साथ बिग बी के चुनिंदा गानों पर डीजे की धुन पर उनके चहेतों ने ठुमके लगाए।

विज्ञापन

50 वर्षों से घनश्याम बिग बी का मना रहे जन्मदिन
फूलपुर निवासी घनश्याम गुप्ता जो पान बेचकर अपना जीवन यापन करते है। लगातार 50 वर्षो से उनका जन्मदिन मनाते है। अमिताभ चालीसा और अमिताभ आरती से दिनचर्या  की शुरुआत करने वाले घनश्याम अमिताभ बच्चन के लुक में रहते भी है। वह दो बार सदी के महानायक से मिलने मुंबई भी जा चुके है।

विज्ञापन
विज्ञापन

घनश्याम को अमिताभ बच्चन द्वारा उपहार भी दिया गया। 80 वर्ष पूर्ण होने पर सदी के नायक का जन्मदिन उसी पान के दुकान पर दर्जनों फैंस के बीच केक कटा। इस दौरान सभी ने बिग बी के दीर्घायु होने की भगवान से प्रार्थना की। इस दौरान शैलेंद्र मिश्रा डॉ. शिवा सिंह, रामधनी पटेल, विनोद, शरद दुबे, श्याम पटेल, प्रदीप उपाध्याय, राजू श्रीवास्तव विकास पांडेय, सुदर्शन सरोज सहित दर्जनों बिग बी के प्रशंसक उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed