{"_id":"5e3416398ebc3e4b1b5cd13f","slug":"kishore-dies-after-being-crushed-by-truck-in-ghazipur-angry-family-blocked-road","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाजीपुर में ट्रक से कुचलकर किशोर की मौत, आक्रोशित परिजनों ने किया सड़क जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाजीपुर में ट्रक से कुचलकर किशोर की मौत, आक्रोशित परिजनों ने किया सड़क जाम
Fri, 31 Jan 2020 05:29 PM IST
स्वाधीन तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Fri, 31 Jan 2020 05:29 PM IST
विज्ञापन
घटना के बाद आक्रोशित परिजनों संग ग्रामीणों ने किया जाम
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजीपुर जिले में भदौरा -दिलदारनगर -जमानिया मुख्य मार्ग के अंतर्गत रक्सहां गांव के पास शुक्रवार को अपराह्न ढाई बजे तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से अमित उर्फ निरहू राजभर (14) पुत्र दिनेश राजभर की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद परिजन और ग्रामीण सड़क पर उतर गए और मुआवजे की मांग को लेकर मार्ग जाम कर दिया। डेढ़ घंटे बाद पुलिस-प्रशासन के आश्वासन के बाद जाम समाप्त हुआ और पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
ग्रामीण घंटों घटनास्थल से शव को नहीं हटाने दिए। किशोर का शरीर ट्रक के पहिए के नीचे दब गया था। करीब डेढ़ घंटे से मुख्य मार्ग पर आवागमन बंद रहा। उधर घटना की सूचना पाकर एसडीएम सेवराई विक्रम सिंह तथा सीओ जमानिया एसके शर्मा के साथ गहमर और दिलदारनगर की पुलिस मौके पर पहुंच गई। मृत किशोर के परिजन शव को देख छटपटा रहे हैं और घटनास्थल पर रुदन -क्रंदन जारी है। काफी देर बाद अधिकारियों द्वारा ग्रामीणों को समझाने-बुझाने के बाद विरोध-प्रदर्शन समाप्त हुआ।
विज्ञापन