फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Kishan in the traditional dress, then Ashish came from the ambulance

किशन पारंपरिक वेश में तो आशीष आए एंबुलेंस से

Tue, 15 Feb 2022 12:50 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 15 Feb 2022 12:50 AM IST
विज्ञापन
Kishan in the traditional dress, then Ashish came from the ambulance
वाराणसी। बनारस में विधानसभा चुनाव की नामांकन प्रक्रिया भी चर्चा के केंद्र में रही। सातवें चरण के चुनाव के लिए नामांकन के दौरान सोमवार को कोई एंबुलेंस से पहुंचा तो कोई काशी की पंडित परंपरा के अनुसार पारंपरिक वेश में।
विज्ञापन

समाजवादी पार्टी के शहर दक्षिणी के प्रत्याशी किशन दीक्षित ललाट पर चंदन का टीका लगाए, कंधे पर गमछा और धोती-कुर्ता पहनकर नंगे पांव जिला मुख्यालय नामांकन के लिए पहुंचे। महामृत्यंजय मंदिर के महंत परिवार के किशन ने बताया कि इसमें कोई नई बात नहीं है। वह इसी वेशभूषा में रोजाना महादेव के दर्शन के लिए जाते हैं।
विज्ञापन

वहीं, शहर उत्तरी से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. आशीष जायसवाल एंबुलेंस से नामांकन करने पहुंचे थे। गले में स्टेथोस्कोप लटकाए हुए जब वह एंबुलेंस से उतरे तो लोगों की नजरें उनकी ओर मुड़ गईं। उन्होंने कहा, एंबुलेंस से आने का उद्देश्य यह बताना है कि प्रदेश में स्वास्थ्य व्यवस्था इमरजेंसी हालत में है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उत्तरी से नौ प्रत्याशियों ने खरीदा ट्रेजरी चालान
शहर उत्तरी से विधानसभा चुनाव में नामांकन के लिए नौ प्रत्याशियों ने ट्रेजरी चालान खरीदा और तीन प्रत्याशी नामांकन के लिए फार्म ले गए। ट्रेजरी लेने वालों में जवाहर लाल जायसवाल, प्रदीप कुमार, वीरेंद्र सिंह, नितिकेश सिंह, हरीश मिश्रा, मो. दाउद, धीरज मौर्या, हरीश नारायण सिंह, आसिफ इकबाल हैं। वहीं नामांकन फार्म लेने वालों में जवाहर लाल जायसवाल, वीरेंद्र सिंह, गुलराना तबस्सुम हैं।

रवींद्र जायसवाल ने ने चार सेट में किया नामांकन
भाजपा के मंत्री रवींद्र जायसवाल ने चार सेट में और आम आदमी पार्टी के डॉ. आशीष कुमार जायसवाल ने दो सेट में नामांकन पत्र भरा। लोक जनशक्ति पार्टी के आशुतोष कुमार चौबे ने एक सेट में नामांकन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed