{"_id":"5d2b7a4c8ebc3e6cb5683d26","slug":"kidnapping-and-kidnapping-of-teenager-varanasi-news-vns4728495114","type":"story","status":"publish","title_hn":"किशोरी का अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किशोरी का अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खुटहन (जौनपुर)। थाना क्षेत्र के एक गांव में शनिवार की रात घर के बाहर सो रही किशोरी का अपहरण कर तीन मनबढ़ों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। दुष्कर्म के बाद किशोरी का हाथ-पैर और मुंह बांधकर घर के पीछे छोड़ दिया। पुलिस ने मामले में अपहरण और छेड़छाड़ का केस दर्ज किया है।
किशोरी रात में घर के बाहर सो रही थी। आसपास परिवार के अन्य लोग भी अलग अलग चारपाई पर सो रहे थे। आधी रात को तीन लोग उसका मुंह दबाकर चारपाई से उठा ले गए। घर से करीब पांच सौ मीटर दूर एकांत में ले जाकर उससे तीनों ने दुष्कर्म किया। इसके बाद कपड़े से मुंह और हाथ-पैर बांधकर उसे घर के पीछे छोड़कर भाग गए। किसी तरह किशोरी ने मुंह से कपड़ा हटाकर शोर मचाया तो परिजन और पड़ोसी पहुंचे। सूचना पर पुलिस और क्षेत्राधिकारी शाहगंज अजय कुमार श्रीवास्तव पहुंचे। उन्होंने पीड़ित किशोरी और परिजनों से पूछताछ की। सुबह रिपोर्ट लिखाने परिजन किशोरी के साथ थाने पहुंचे। पुलिस ने तहरीर बदलवाकर अपहरण और छेड़खानी का केस दर्ज कर लिया है। आरोपियों की तलाश में पुलिस ने दबिश भी दी लेकिन कोई पकड़ा नहीं जा सका। सीओ का कहना है कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर पुलिस ने केस दर्ज किया है। किशोरी का बयान कराया जाएगा। बयान में वह दुष्कर्म की बात कहती है तो केस में संबंधित धारा बढ़ा दी जाएगी।