फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Police in possession of payment files wife did not detect pwd contractor suicide for hours varanasi

भुगतान की फाइलें पुलिस के कब्जे में, पत्नी को घंटों पति की आत्महत्या का नहीं लगा पता

Thu, 29 Aug 2019 03:07 PM IST
वाराणसी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Thu, 29 Aug 2019 03:07 PM IST
विज्ञापन
Police in possession of payment files wife did not detect pwd contractor suicide for hours varanasi
ठेकेदार अवधेश श्रीवास्तव ने गोली मारी। - फोटो : अमर उजाला
पीडब्ल्यूडी के चीफ इंजीनियर अंबिका सिंह के दफ्तर में ठेकेदार अवधेश श्रीवास्तव की आत्महत्या के बाद शाम होते-होते पुलिस ने विभाग की भुगतान संबंधी सभी फाइलें कब्जे में ले लीं। साथ ही सभी क्लर्कों और अभियंताओं को पूछताछ के लिए कैंट थाने बुला लिया गया। देर रात तक क्लर्कों और अभियंताओं से पूछताछ के साथ ही पुलिस टीमें फाइलें खंगालती रहीं।
विज्ञापन


चीफ इंजीनियर के कमरे में एसएसपी आनंद कुलकर्णी ने लगभग तीन घंटे तक विभागीय अभियंताओं से पूछताछ कर बयान दर्ज किए। इस दौरान चीफ इंजीनियर कार्यालय का मेन गेट पर पुलिस तैनात कर लोगों की आवाजाही प्रतिबंधित कर दी गई थी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें : कमीशन के चक्कर में होता है बजट रिवाइज का खेल, बजट बढ़ाने के लिए रोकते है ठेकेदार का भुगतान
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, डीएम सुरेंद्र सिंह ने ठेकेदारों के भुगतान संबंधी फाइलों को डेढ़ घंटे तक खंगाला और अभियंताओं से पूछताछ की। प्रकरण की तफ्तीश कर रहे सीओ कैंट डॉ. अनिल कुमार ने बताया कि ठेकेदार ने किन परिस्थितियों में आत्महत्या की, इसकी तह तक पहुंचने के लिए पीडब्ल्यूडी के लोगों से पूछताछ कर दस्तावेज खंगाले जा रहे हैं। ठेकेदारों के बयान भी दर्ज किए जाएंगे। ठेकेदार की आत्महत्या के लिए जो भी जिम्मेदार पाए जाएंगे, वह जेल जाएंगे।

आठ से 15 प्रतिशत कमीशन जमा कराते हैं बैंक खातों में :
पीडब्ल्यूडी कॉलोनी पहुंचे अवधेश के साथी ठेकेदारों ने अधिकारियों के सामने कहा कि काम कराने के बाद जो धनराशि मिलने वाली होती है, उसका आठ से 15 प्रतिशत तक कमीशन मांगा जाता है। बड़े ठेकेदार कम कमीशन देते हैं और छोटे ठेकेदारों को ज्यादा कमीशन देना पड़ता है।

ये भी पढ़ें : पीडब्लूडी के चीफ इंजीनियर के ऑफिस में ठेकेदार ने खुद को गोली मारकर की खुदकुशी, जांच में जुटी पुलिस

कमीशन का पैसा अभियंता सीधे नहीं लेते हैं, बल्कि अपने रिश्तेदारों और नौकरों के बैंक खाते में जमा कराते हैं। जो ठेकेदार कमीशन देने को तैयार नहीं होता है उसका भुगतान रोककर ब्लैक लिस्टेड करने की धमकी दी जाती है।

पत्नी को घंटों पति की आत्महत्या का नहीं लगा पता, बच्चे बेसुध :
ठेकेदार अवधेश की आत्महत्या के बारे में उनकी पत्नी प्रतिभा को घंटों जानकारी नहीं दी गई थी। परिजनों ने बताया कि प्रतिभा के खराब स्वास्थ्य के कारण उन्हें घटना की जानकारी नहीं दी गई। अवधेश का बड़ा बेटा सजल नोएडा में रहकर पढ़ाई करता है। छोटा बेटा आकाश बीएचयू से स्नातक की पढ़ाई कर रहा है और बेटी श्रेयश्री इंटर में है।

ये भी पढ़ें : खुदकुशी से 15 घंटे पहले गिड़गिड़ाए थे भुगतान के लिए अवधेश, छह दिन से नहीं गए थे साइट पर

अवधेश की आत्महत्या की सूचना पाकर परिजन दीनदयाल अस्पताल पहुंचे तो चौतरफा चीख पुकार मच गई। विधायक सौरभ श्रीवास्तव सहित अन्य लोग अवधेश के बच्चों और परिजनों को सांत्वना दे रहे थे। अवधेश के पड़ोसियों ने बताया कि वह मिलनसार थे, लेकिन एक साल से बहुत चिंतित रहते थे। अक्सर पीडब्ल्यूडी से बकाया भुगतान न होने की बात कहते थे। खुशहाल परिवार के ऊपर ऐसा कहर टूटेगा, ऐसा किसी ने नहीं सोचा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed