फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   khulasa

लूटपाट का विरोध करने पर बंजारों ने की थी युवक की हत्या

Tue, 27 Oct 2020 01:32 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 27 Oct 2020 01:32 AM IST
विज्ञापन
khulasa
वाराणसी। इंद्रा नगर कॉलोनी निवासी रिटायर्ड शिक्षक के पुत्र की हत्या और लूटपाट सवा दो माह पहले खानाबदोश बंजारों ने की थी। युवक की हत्या लूटपाट का विरोध करने के कारण की गई थी। यह खुलासा करते हुए लंका थाने की पुलिस ने वारदात में संलिप्त रहे झांसी और प्रयागराज निवासी दो पुरुषों और पांच महिलाओं को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार वारदात में शामिल कुछ अन्य आरोपी भी जल्द ही गिरफ्तार किए जाएंगे।
विज्ञापन

लंका थाना अंतर्गत इंद्रा नगर कॉलोनी में बीते 14 अगस्त की रात रिटायर्ड शिक्षक ब्रह्मानंद दूबे के घर में घुसकर बदमाशों ने लूटपाट के बाद उनके बेटे विशाल की हत्या कर दी थी। वारदात को लेकर विशाल के पिता ने उसके दोस्तों के खिलाफ लंका थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने जांच की तो विशाल की हत्या में उसके दोस्तों की संलिप्तता नहीं मिली। इंस्पेक्टर लंका महेश पांडेय ने बताया कि तफ्तीश के दौरान सर्विलांस की मदद से कुछ बाहरी लोगों के मोबाइल नंबर की लोकेशन 14 अगस्त की रात विशाल के घर मिली। मोबाइल नंबर की मदद से प्रयागराज और झांसी निवासी खानाबदोश बंजारों तक पहुंचा गया और उनसे पूछताछ की गई तो वारदात की गुत्थी सुलझ गई। आरोपियों की शिनाख्त प्रयागराज के घूरपुर थाना के सिमरा कल्पना गांव के दादा राम और झांसी के रक्शा थाना के पलीन्दा गांव के गोपी के तौर पर हुई है। गिरफ्तार पांचों महिलाएं भी झांसी की रहने वाली हैं। सातों आरोपियों के पास से वारदात के दौरान इस्तेमाल किए गए चार मोबाइल और 2900 रुपये बरामद हुए हैं। आरोपियों को गिरफ्तार करने वाली टीम में इंस्पेक्टर लंका महेश पांडेय, दरोगा सूरज तिवारी व संध्या सिंह और हेड कांस्टेबल अमित राय आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

इनसेट----------------------------
घूमकर करते हैं रेकी, जगह बदलते रहने के कारण हुई दिक्कत
पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह कॉलोनियों में घूमकर सामान बेचने के दौरान ऐसे मकानों को चिह्नित करते हैं, जिनमें ताला लटका हो। फिर रात में भी तस्दीक की जाती है कि मकान खुला है या बंद है। इसके बाद देर रात लूटपाट की जाती है। इंद्रा नगर में विशाल की हत्या और लूटपाट करने से पहले बंजारे बजरडीहा निवासी रिश्तेदार के घर में आकर रुके थे। घटना के बाद वापस उसी घर गए और फिर वहां से भाग निकले। जिन चार लुटेरों ने वारदात को अंजाम दिया था उनको मोबाइल से विशाल के घर की लोकेशन बताई गई थी। इंस्पेक्टर लंका ने बताया कि आरोपियों की तलाश में पुलिस की टीमें उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और बिहार के अलग-अलग जिलों में लगातार दबिश देती रहीं। खानाबदोश बंजारे अपनी लोकेशन बदल रहे थे, इस वजह से उनकी धरपकड़ में पुलिस को खासी परेशानी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed