{"_id":"67180c6d351384a3960412f4","slug":"kho-kho-varanasi-division-overall-champion-by-winning-six-trophies-for-the-first-time-in-20-years-varanasi-news-c-20-vns1056-767188-2024-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"खो-खो : 20 साल में पहली बार छह ट्रॉफी जीतकर वाराणसी मंडल ओवरऑल चैंपियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खो-खो : 20 साल में पहली बार छह ट्रॉफी जीतकर वाराणसी मंडल ओवरऑल चैंपियन
विज्ञापन
अयोध्या में हुई प्रतियोगिता के तीनों वर्ग में बनी विजेता, जिले में खुशी का माहौल
संवाद न्यूज एजेंसी
वाराणसी। अयोध्या में खेली गई 68वीं प्रादेशिक खो-खो बालिका प्रतियोगिता में वाराणसी मंडल की टीम ने तीनों वर्ग में बाजी मारी है। 20 साल के इतिहास में पहली बार वाराणसी मंडल की टीम बालक और बालिका के सब जूनियर, जूनियर और सीनियर वर्ग में ओवरऑल चैंपियन बनी है।
डॉ. भीमराव आंबेडकर राज्य क्रीड़ा संस्थान में बालिका वर्ग की अंडर-14 सब जूनियर में वाराणसी मंडल ने प्रयागराज को 23 अंकों से हराया। वाराणसी की राधिका, पुष्पा विश्वकर्मा व अर्पिता यादव ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। जूनियर वर्ग के अंडर-17 में वाराणसी मंडल ने अयोध्या को एक पारी और सात अंकों से शिकस्त दी। सुमन पटेल, राधा पटेल व कोमल ने सराहनीय प्रदर्शन किया। सीनियर अंडर-19 आयु वर्ग में वाराणसी ने अयोध्या मंडल को एक पारी नौ अंकों से पराजित किया। साधना पटेल, सपना देवी व आराधना ने शानदार प्रदर्शन किया। संयुक्त शिक्षा निदेशक राम शरण सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक अवध किशोर सिंह और बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ अरविंद पाठक ने टीम को बधाई दी है। जिला व्यायाम शिक्षक राजेश सिंह दोहरी, रामधन वर्मा, नरेंद्र प्रसाद, बबलू यादव, गोपाल, अमरजीत यादव ने खुशी का इजहार किया है।