फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Khelo India University Games will be investigated on instructions of government on expenditure exceeding budge

Exclusive: खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स में बजट से ज्यादा खर्च, शासन ने मांगा ब्योरा; अब होगी जांच

Tue, 06 Feb 2024 07:14 PM IST
प्रगति चंद आलोक कुमार त्रिपाठी, अमर उजाला, वाराणसी
आलोक कुमार त्रिपाठी, अमर उजाला, वाराणसी Published by: प्रगति चंद Updated Tue, 06 Feb 2024 07:14 PM IST
सार

खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स के आयोजन में बजट से ज्यादा राशि खर्च होने की शिकायत पर जांच के लिए पांच सदस्यीय समिति गठित की गई है। फरवरी 2023 में वाराणसी सहित यूपी के पांच स्थानों पर खेलों के आयोजन हुए थे।

विज्ञापन
Khelo India University Games will be investigated on instructions of government on expenditure exceeding budge
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स के खत्म होने के आठ महीने बाद अब शासन ने हिसाब-किताब का ब्योरा तलब किया है। शिकायत की गई थी कि आयोजन में बजट से ज्यादा राशि खर्च की गई है। शासन ने फरवरी 2023 में खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स के लिए 30 करोड़ का बजट रखा था। इस इसकी जांच के लिए शासन स्तर पर पांच सदस्यीय समिति गठित की गई है।
विज्ञापन


खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स का आयोजन 25 मई से तीन जून तक दिल्ली सहित यूपी के पांच स्थानों पर किया गया था। यूपी की मेजबानी में आयोजित यूनिवर्सिटी गेम्स की 21 प्रतिस्पर्धाओं में 200 विश्वविद्यालयों के 4000 से अधिक खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था। सूत्र बताते हैं कि बजट से कहीं ज्यादा रुपया खर्च होने की शिकायत के बाद शासन स्तर से इस मामले की जांच की सिफारिश की गई है।
विज्ञापन


विशेष सचिव राजेश कुमार द्वितीय और संयुक्त सचिव खेल हृदय नारायण सिंह की ओर से 29 जनवरी को जारी पत्र के अनुसार आयोजन में अतिरिक्त व्यय के औचित्य व फॉलो की गई प्रक्रियाओं के परीक्षण के लिए खेल विभाग के सचिव की अध्यक्षता में पांच सदस्यीय समिति गठित की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


समिति में वित्त विभाग की ओर से विशेष सचिव के स्तर के नामित अधिकारी, सूक्ष्म लघु और मध्यम उद्यम विभाग की ओर से नामित अधिकारी, खेल निदेशक और भारतीय खेल प्राधिकरण द्वारा नामित अधिकारी को सदस्य बनाया गया है।
Trending Videos

वाराणसी को मिली थी कुश्ती व योगासन की मेजबानी

10 दिवसीय यूनिवर्सिटी गेम्स का शुभारंभ 25 मई को लखनऊ में और समापन तीन जून को वाराणसी में हुआ था। प्रदेश के चार शहरों लखनऊ, गौतमबुद्ध नगर, वाराणसी और गोरखपुर में खेल प्रतियोगिताएं हुई थीं। शूटिंग प्रतियोगिताओं की मेजबानी दिल्ली ने की थी। सबसे अधिक 12 खेल प्रतियोगिताओं की मेजबानी लखनऊ को मिली थीं।

गौतमबुद्ध नगर को पांच प्रतियोगिताओं और वाराणसी को कुश्ती और योग की मेजबानी मिली थी। नौकायन कार्यक्रम गोरखपुर के रामगढ़ ताल में आयोजित हुए थे।

ये हुईं प्रतियोगिताएं
वाराणसी - कुश्ती व योगासन
गोरखपुर- रोइंग
गौतम बुद्ध नगर- कबड्डी, मुक्केबाजी, तैराकी, बास्केटबाल व भारोत्तोलन
लखनऊ- बैडमिंटन, टेबल टेनिस, तीरंदाज़ी, जूडो, मल्लखंभ, टेनिस, फेंसिंग वॉलीबाल, फुटबाल, एथलेटिक्स, रग्बी व हॉकी
दिल्ली- निशानेबाजी
 

शासन के आदेश पर पांच सदस्यीय समिति का गठन किया गया है। आख्या प्राप्त होने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। - राजेश कुमार, विशेष सचिव, खेल।
 



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed