फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Kharmas 2023 will affect many zodiac signs and stop auspicious program till 14th January

Kharmas 2023: मांगलिक कार्यों पर लगा विराम, खरमास में इन राशियों की बदलेगी चाल; जानें- क्या होगा असर

Sun, 17 Dec 2023 04:41 PM IST
प्रगति चंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: प्रगति चंद Updated Sun, 17 Dec 2023 04:41 PM IST
सार

राजयोग से मेष, मिथुन, सिंह, धनु और मीन राशि वालों को विशेष फल मिलेगा। मेष राशि वालों के करियर की बाधाएं दूर होंगी। मिथुन राशि वालों की धन-दौलत में बढ़ोतरी
होगी। सिंह राशि वालों को बीमारी से छुटकारा मिलेगा।

विज्ञापन
Kharmas 2023 will affect many zodiac signs and stop auspicious program till 14th January
Kharmas 2023-24 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भगवान सूर्य के राशि परिवर्तन के साथ ही खरमास की शुरुआत हो गई। सूर्य वृश्चिक से निकलकर धनु राशि में पहुंचे हैं। इसके साथ ही अगले एक महीने तक मांगलिक कार्यों पर भी विराम लग गया है। 14 जनवरी तक शादी विवाह के साथ ही गृह प्रवेश, मुंडन, वधू प्रवेश, उपनयन संस्कार, देव प्रतिमा प्रतिष्ठा और नव निर्माण समेत अन्य मांगलिक कार्य भी नहीं होंगे।
विज्ञापन


काशी विद्वत कर्मकांड परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष आचार्य अशोक द्विवेदी ने बताया कि सूर्य का राशि परिवर्तन शनिवार को दिन में 3:58 बजे से हुआ है। सूर्य धनु राशि में 14 जनवरी को अर्धरात्रि के बात 2:43 बजे तक रहेंगे। सूर्य के राशि परिवर्तन के साथ ही गुरु मेष राशि में रहेंगे। सूर्य और गुरु का नवम पंचम योग बनने से राजयोग निर्मित हो रहा है। 
विज्ञापन


इन राशियों वाले होंगे मालामाल
राजयोग से मेष, मिथुन, सिंह, धनु और मीन राशि वालों को विशेष फल मिलेगा। मेष राशि वालों के करियर की बाधाएं दूर होंगी। मिथुन राशि वालों की धन-दौलत में बढ़ोतरी होगी। सिंह राशि वालों को बीमारी से छुटकारा मिलेगा। धनु राशि वालों को आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और मीन राशि वालों का मान-सम्मान बढ़ेगा व तरक्की का योग बनेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


विश्व पर भी नजर आएगा राशि परिवर्तन का प्रभाव
ज्योतिषाचार्य विमल जैन के अनुसार सूर्य के राशि परिवर्तन का प्रभाव विश्व पर भी नजर आएगा। कई अकल्पित व अनहोनी घटनाएं देखने को मिलेंगी। सत्ता व विपक्ष में आपसी आरोप-प्रत्यारोप की स्थिति बनेगी। आर्थिक पक्ष में भी ठोस कदम उठेंगे। शेयर, वायदा व धातु बाजार में हलचल देखने को मिलेगी।


दैवीय आपदाओं की आशंका
मौसम में परिवर्तन के साथ ही दैवीय आपदाओं की आशंका है। इस दौरान कर्क वृश्चिक राशि वालों को शनिग्रह की अढ़ैया तथा मकर, कुंभ व मीन राशि वालों की साढ़ेसाती चल रही है, उन्हें अपने हर कार्य में सजगता बरतनी चाहिए। सूर्य की प्रसन्नता के लिए अपने आराध्य की पूजा के साथ ही सूर्यग्रह की अर्चना भी नियमित रूप से करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed