फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Khaki's public meeting in Chaubepur, complaints of women atrocities, Joint Police Commissioner in action mode

Varanasi: चौबेपुर में खाकी की जनचौपाल, महिला अत्याचार के मामलों की शिकायत, संयुक्त पुलिस आयुक्त एक्शन मोड में

Sun, 22 Sep 2024 05:18 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी Published by: नितीश कुमार पांडेय Updated Sun, 22 Sep 2024 05:18 PM IST
सार

पुलिस की जनचौपाल चौबेपुर क्षेत्र में लगी जिसमें महिला अपराध के साथ मारपीट मामले में पुलिस द्वारा सुनवाई न होने की शिकायत सामने आई। संयुक्त पुलिस आयुक्त ने सुनवाई के दौरान आम जनता की समस्याओं को प्राथमिकता देकर कानून व्यवस्था को मजबूत रखने की बात कही । समस्याओं की सुनवाई के साथ आज सुनवाई न करने वाले खाकीधारियों की क्लास भी लगी और सुरक्षा हर कीमत पर देनी होगी ये संदेश दिया गया।
 

विज्ञापन
Khaki's public meeting in Chaubepur, complaints of women atrocities, Joint Police Commissioner in action mode
चौबेपुर में जनसुनवाई करते पुलिस अधिकारी - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

चौबेपुर बनकट गांव में पुलिस जन चौपाल लगी। राजवारी, चौबेपुर, रूस्तमपुर, चांदपुर, खुटहना,बराई, रमचंदीपुर आदि कई गांवों के फरियादी पहुंचे। संयुक्त पुलिस आयुक्त डा एलिजर्सन अपराध की सुनवाई को लेकर एक्शन मोड में दिखे। कुल 13 अपराधिक मामले आए, जिसमें 3 का निस्तारण मौके पर किया गया। 

विज्ञापन


मामलों पर गौर करें तो राजवारी गांव की बेटी रानू पांडेय अपने चाचा के साथ गुहार लगाते हुए बोली कि साहब मेरी शादी हुए एक वर्ष भी नहीं हुए और पति का अफेयर संज्ञान में है।बताया कि वह मुकदमा दर्ज कराने गई तो धाराओं को कम करके मुकदमा तो दर्ज कर लिया गया लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। शिकायतकर्ता की गुहार पर कैथी चौकी प्रभारी भरत सिंह को फटकार लगाकर मामले में कार्रवाई करने का आदेश दिया। चौबेपुर के प्रेम तिवारी ने डायल 112 से अपनी गाय की मौत होने के बाद संज्ञान न लेने की शिकायत की जिस पर संज्ञान लेते हुए तत्काल गाय दिलाने का निर्देश दिया। खुटहना गांव के श्रवण यादव के मारपीट मामले में मुकदमा न लिखे जाने की शिकायत पर तत्काल कार्रवाई का निर्देश दिया।
विज्ञापन


संयुक्त पुलिस आयुक्त डा के  एलिजर्सन ने कहा कि महिलाओं पर अत्याचार हुआ तो पुलिस कार्रवाई करेगी। ।शासन की मंशा के अनुरूप पुलिस जीरो टॉलरेंस पर काम कर रही है। अपराध छोटा हो या बड़ा कारवाई निश्चित की जायेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed