{"_id":"5e50e3718ebc3ef3eb738552","slug":"keshav-prasad-maurya-comment-on-waris-pathan-statesman-on-15cr-and-100-cr-in-varanasi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"वारिस पठान के बयान पर डिप्टी सीएम का पलटवार- गृहयुद्ध में झोंकने जैसी भाषा बर्दाश्त नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वारिस पठान के बयान पर डिप्टी सीएम का पलटवार- गृहयुद्ध में झोंकने जैसी भाषा बर्दाश्त नहीं
Sat, 22 Feb 2020 01:46 PM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Sat, 22 Feb 2020 01:46 PM IST
विज्ञापन
सर्किट हाउस में अधिकारियों के साथ उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य।
- फोटो : अमर उजाला।
दो दिवसीय दौरे पर शुक्रवार को वाराणसी पहुंचे उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन-पूजन किया। सर्किट हाउस में भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की बैठक से पहले मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि राम मंदिर ट्रस्ट के गठन के बाद पहली बैठक हो गई है।
विज्ञापन
जिस दिन कार सेवा के लिए बुलाया जाएगा, मैं भी कार्य सेवक के रूप में जाने के लिए तैयार हूं। उन्होंने कहा कि भगवान भोलेनाथ की प्रसन्नता का सबसे अच्छा कारण वही होगा कि भगवान श्रीराम का मंदिर भव्य रूप से बनने लगे।
विज्ञापन
डिप्टी सीएम ने वारिस पठान के बयान को निंदनीय बताया। उन्होंने कहा कि ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। वारिस पठान की भाषा देश को गृह युद्ध की आग में झोंकने वाली है। ऐसे लोगों के खिलाफ कठोर कार्रवाई होनी चाहिए। ओवैसी की जनसभा में पाकिस्तान के समर्थन में हुई नारेबाजी को भी गलत बताते हुए इसे देशद्रोह बताया है।
विज्ञापन
Trending Videos
डिप्टी सीएम ने पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को भी आड़े हाथ लिया। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव 2022 का सपना देख रहे हैं लेकिन उनका सपना चूर-चूर हो जाएगा। सोनभद्र में स्वर्ण भंडार मिलने पर उन्होंने कहा महाशिवरात्रि से पहले बाबा का आशीर्वाद है। निश्चित तौर पर भारत आर्थिक दृष्टि से भी मजबूत होगा।