{"_id":"5e9dd7dc8ebc3ed5872ad30c","slug":"kd-tripathi-of-azamgarh-made-secretary-to-the-president-has-served-in-various-posts-in-the-government-of-india","type":"story","status":"publish","title_hn":"राष्ट्रपति के सचिव बनाए गए मिर्जापुर के कपिल देव त्रिपाठी, भारत सरकार में विभिन्न पदों पर दे चुके हैं सेवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राष्ट्रपति के सचिव बनाए गए मिर्जापुर के कपिल देव त्रिपाठी, भारत सरकार में विभिन्न पदों पर दे चुके हैं सेवा
Mon, 20 Apr 2020 10:56 PM IST
विचित्र सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मिर्जापुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मिर्जापुर
Published by: विचित्र सिंह
Updated Mon, 20 Apr 2020 10:56 PM IST
विज्ञापन
आईएएस कपिल देव त्रिपाठी।
- फोटो : अमर उजाला।
मिर्जापुर जिले के लालगंज तहसील अंतर्गत गंभीरापुर गांव के निवासी व पूर्व आईएएस कपिल देव त्रिपाठी राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के सचिव बनाए गए हैं। यह फैसला सोमवार को केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में लिया गया।
विज्ञापन
1980 बैच के आईएएस केडी त्रिपाठी भारत सरकार में विभिन्न पदों पर सेवा दे चुके हैं। वह साल 2018 में सेवानिवृत्त हुए थे। भारतीय प्रशासनिक सेवा परीक्षा पास करने के बाद केडी त्रिपाठी को असम के संयुक्त सचिव का पदभार सौंपा गया था। इसके बाद वह जिलाधिकारी बनाए गए। आईएएस केडी त्रिपाठी पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय में सचिव भी रह चुके हैं। वर्तमान में वह लोक उद्यम चयन बोर्ड के चेयरमैन के पद पर कार्यरत थे।
विज्ञापन
आईएएस केडी त्रिपाठी चार भाइयों में सबसे बड़े हैं। उनके दूसरे भाई डॉ. कामेश्वर देव त्रिपाठी हड्डी रोग विशेषज्ञ हैं। तीसरे भाई कृष्णदेव मध्यप्रदेश के भोपाल में सचिव के पद पर कार्यरत हैं। वहीं उनके चौथे भाई केशव देव त्रिपाठी बीईएमएल (भारत अर्थ मूवर्स लिमिटेड) में कार्यरत हैं।
विज्ञापन