फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Kashi's temples, parks, roads should be cleaned and streetlights should be repaired: Mayor

काशी के मंदिरों, पार्कों, सड़कों की सफाई और स्ट्रीट लाइट दुरुस्त किए जाएं : मेयर

Fri, 24 Apr 2026 01:04 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 24 Apr 2026 01:04 AM IST
विज्ञापन
Kashi's temples, parks, roads should be cleaned and streetlights should be repaired: Mayor
सिगरा स्थित सिंधु नगर कॉलोनी की में निरीक्षण करते महापौर अशोक तिवारी। स्रोत नगर निगम
शहर में मंदिरों, पार्कों और सड़कों की साफ-सफाई को लेकर चहल-पहल दिखी। महापौर अशोक कुमार तिवारी ने बृहस्पतिवार को औरंगाबाद, श्रीनगर कॉलोनी और सिंधु नगर का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सड़क पर कूड़ा फेंक रही एक लड़की को रोककर कहा कि कूड़ा सड़क पर नहीं, डोर-टू-डोर कलेक्शन के लिए आने वाली गाड़ी में ही डालें।
विज्ञापन


गैबीघाट स्थित महादेव मंदिर परिसर में कुएं की मरम्मत और सफाई के साथ-साथ वहां लाइटिंग, पेवर ब्लॉक बिछाने और बाउंड्री वॉल को दुरुस्त करने के निर्देश दिए। अधिकारियों से मुख्य द्वार पर ‘छोटी गैबी’ और मंदिर का नामकरण करने, स्ट्रीट लाइट को ठीक करने और स्कूल के पीछे की दीवार को मजबूत कराने को कहा। कुएं पर रेलिंग लगवाने, पार्क के बाहर की गलियों में विशेष सफाई अभियान चलाने, श्रीनगर पार्क के खराब फव्वारों की मरम्मत कराने के साथ ही पार्क में झुके हुए बिजली के पोल को तत्काल बदलने की जिम्मेदारी अधिकारियों को सौंपी गई। महापौर ने गैबीघाट से लेकर श्रीनगर कॉलोनी तक की समस्याओं को चिह्नित कर त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान पार्षद सिंधु सोनकर, प्रवीण राय, मुन्ना सरोज, पंकज पटेल, राजेंद्र गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed