फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Kashi's GI products will be celebrated in the new Parliament House

Varanasi News: फोटो- नए संसद भवन में होगी काशी के जीआई उत्पादों की धूम

Wed, 31 May 2023 01:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 31 May 2023 01:06 AM IST
विज्ञापन
Kashi's GI products will be celebrated in the new Parliament House
काशी के जीआई उत्पादों की धूम नए संसद भवन में देखने को मिलेगी। काशी के हस्तशिल्पियों ने नए संसद भवन का थ्रीडी मॉडल और बनारसी अंगवस्त्र पर जरदोजी से संसद भवन की आकृति उकेरी है। मॉडल और अंगवस्त्र दोनों दिल्ली भेजा गया है। इसे काफी सराहना मिली है। इसके ऑर्डर भी मिलने लगे हैं। इससे हस्तशिल्पी काफी उत्साहित हैं। आने वाले समय में ये मॉडल व अंगवस्त्र राष्ट्राध्यक्षों को भेंट भी किए जा सकते हैं। जीआई विशेषज्ञ डाॅ. रजनी कांत ने बताया कि काशी के लकड़ी खिलौना शिल्पकार व नेशनल मेरिट अवार्डी रामेश्वर सिंह और स्टेट अवार्डी राजकुमार सिंह के मार्गदर्शन में शिल्पी अनिता, शालिनी, दिव्या, संजय प्रजापति, संजय चौरसिया, सत्यम कुमार, सनोज कुमार, अजय प्रताप सिंह, मोनिका देवी और मीना पाल ने 26×16×6 इंच में नए संसद भवन का मॉडल तैयार किया है। इसी तरह बनारसी वस्त्र पर लल्लापुरा निवासी शादाब आलम के साथ महिला शिल्पियों ने रेशम के धागों और जरी से नए और पुराने दोनों संसद भवन की आकृति को उकेरा है। इस पर अंग्रेजी और हिंदी में संसद संकुल लिखा है। जिस तरह काशी विश्वनाथ धाम, श्री राम मंदिर अयोध्या, महाकाल संकुल उज्जैन के मॉडल काशी के शिल्पिओं ने बनाए और बाजार में उतारे, उसी तरह नए संसद भवन का भी ये मॉडल आम लोगों के लिए सुलभ होगा।
विज्ञापन


--
इन जीआई उत्पादों में भी तैयार होगा मॉडल
बनारस के जीआई शिल्पी मेटल, गुलाबी मीनाकारी, वाॅल हैंगिंग, स्टोन क्राफ्ट, टेराकोटा, ब्रोकेड वीविंग, हैंडब्लॉक प्रिंट और जरदोजी में भी नए संसद भवन का मॉडल तैयार कर स्मृति चिह्न के रूप में उपलब्ध कराएंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed