फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Kashi yatra IIT BHU celebrates fusion of technology and art in its 87th year in Varanasi

टेक्नेक्स: आईआईटी बीएचयू में 87वें साल तकनीक-कला का मेल, आज से दो दिन तक काशीयात्रा के प्री इवेंट्स

Thu, 15 Jan 2026 05:32 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Thu, 15 Jan 2026 05:32 PM IST
सार

Varanasi News: आईआईटी बीएचयू में 87वें साल तकनीक-कला का मेल होगा। टेक्नेक्स की थीम लॉन्च हो गई है। इसके लिए आज से दो दिन तक काशीयात्रा के प्री इवेंट्स होंगे। स्पिक मैके में संतूर वादन और बंगाली कलाकारों की प्रस्तुतियां होंगी। 

विज्ञापन
Kashi yatra IIT BHU celebrates fusion of technology and art in its 87th year in Varanasi
IIT BHU - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आईआईटी बीएचयू में अगले दो महीने तकनीक, कला और विचारों का संगम दिखेगा। तीन बड़े इवेंट्स होंगे। आज से काशीयात्रा के तहत स्वतंत्रता भवन सभागार में कलाकारों की महफिलें जमेंगी। अगले महीने सात फरवरी को थिंक टैंक के लिए जागृति कार्यक्रम और मार्च में 87वां टेक्नेक्स होगा। आईआईटी बीएचयू के छात्रों ने टेक्नोलॉजी और इनोवेशन के सबसे बड़े कार्यक्रम टेक्नेक्स 2026 की थीम लॉन्च कर दी है। इस बार फ्रैगमेंट्स ऑफ इनफिनिटी की थीम पर टेक्नेक्स का 87वां साल मनाया जाएगा। एशिया के इस सबसे पुराने टेक्नो-मैनेजमेंट फेस्टिवल का आयोजन 13 से 15 मार्च के बीच राजपूताना ग्राउंड पर होगा।

विज्ञापन


एसोसिएट डीन (स्टूडेंट्स अफेयर) डॉ. मेधा झा ने बताया कि टेक्नेक्स और विज्ञान और प्रौद्योगिकी परिषद की ओर से संयुक्त रूप से टेक्नेक्स 2026 का आयोजन होगा। इस तीन दिवसीय महोत्सव में संस्थान के कई एक्टिव क्लब की ओर से कई प्रतियोगिताएं, तकनीकी कार्यक्रम और नवाचार आधारित गतिविधियां होंगी।
विज्ञापन


एसएनटीसी काउंसलर डॉ. प्रमोद सोनी ने बताया कि इस वर्ष की थीम का अनावरण लाइट शो, विजुअल्स और इमर्सिव प्रस्तुतियों के माध्यम से हुआ। इसके तहत बताया गया है कि हम सब संगठित विचारों से जन्म लेने वाले असीम संभावनाओं के प्रतीक हैं। थीम लॉन्चिंग का समापन डीजे नाइट के साथ हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

मुखौटा कलाकार तारापड़ा रजाक का पुरुलिया नृत्य आज

आज से काशीयात्रा के प्री इवेंट्स दो दिन चलेंगे। वहीं 17, 18 और 19 को मुख्य कार्यक्रम होंगे। इसमें बॉलीवुड सिंगर मोहित चौहान भी आएंगे। आज से स्वतंत्रता भवन सभागार में स्पिक मैके के तहत पश्चिम बंगाल के सुप्रसिद्ध नृत्य पुरुलिया छाऊ की प्रस्तुति होगी। बंगाल के विख्यात मुखौटा कलाकार तारापड़ा रजाक एंड ग्रुप के सदस्य मंच पर अपनी फोक प्रस्तुति पेश करेंगे। इसमें मां काली के भव्य रूप को दर्शाया जाएगा। संतूरवादक पंडित तरूण भट्टाचार्य शास्त्रीय प्रस्तुति देंगे। इसके बाद 16 जनवरी को काशीयात्रा शुरू होगी। स्वतंत्रता भवन सभागार में शाम पांच बजे कार्यक्रम की शुरुआत गिनीज बुक रिकॉर्ड होल्डर राहुल खरबंदा के मैजिकल शो से होगा।

सोशियो इंटरप्रेन्योरशिप और हैकथॉन होंगे
सोशल सर्विस काउंसिल की ओर से वार्षिक सामाजिक जागरूकता महोत्सव जागृति महोत्सव 6 से 8 फरवरी तक होगा। इसकी वेबसाइट और रजिस्ट्रेशन की लिंक जारी कर दी गई है। साथ ही सभी इवेंट में हिस्से लेने के लिए सूची भी दी गई है। इसमें देश-विदेश के सुप्रसिद्ध विचारक, वैज्ञानिक और शिक्षाविद आएंगे। ये सोशियो इंटरप्रेन्योरशिप, इंपैक्ट मैट्रिक्स और सर्व स्मार्ट हैकथॉन होंगे। जागृति 2026 के अंतर्गत व्याख्यान, कार्यशालाएं, प्रतियोगिताएं, जागरूकता अभियान और चिकित्सा शिविर, ग्राम संपर्क, दान अभियान और जागृति मैराथन होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed