फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Kashi won 53 gold medals defeating 49 schools became champion 400 players showed talent

Varanasi News : 49 स्कूलों को हराकर काशी ने जीते 53 गोल्ड, बना चैंपियन; 400 खिलाड़ियों ने दिखाई प्रतिभा

Sun, 20 Oct 2024 11:44 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Sun, 20 Oct 2024 11:44 AM IST
सार

Varanasi News : वाराणसी के लालपुर स्टेडियम में आयोजित प्रतियोगिता के दौरान बालक-बालिका खिलाड़ियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस दौरान खिलाड़ियों में जीतने के लिए जोर-आजमाइश भी चली।

विज्ञापन
Kashi won 53 gold medals defeating 49 schools became champion 400 players showed talent
लालपुर स्टेडियम में आयोजित प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

68वीं मंडलीय विद्यालय एथलेटिक्स प्रतियोगिता डॉ. भीमराव अंबेडकर स्टेडियम में संपन्न हुई। प्रतियोगिता में 49 स्कूलों को हराकर 53 स्वर्ण पदक जीतकर वाराणसी मंडल की टीम बालक और बालिका वर्ग में चैंपियन रही।

विज्ञापन


जौनपुर की टीम उपविजेता रही। महामना मालवीय इंटर कॉलेज बच्छाव की मंडलीय प्रतियोगिता में वाराणसी मंडल के चार जिलों के 400 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। वहीं, ऊंची कूद में आयुषी यादव ने स्वर्ण पदक जीता है। इससे पहले वह प्रादेशिक प्रतियोगिता में गोल्ड जीत चुकी हैं। उन्हें राष्ट्रीय प्रतियोगिता में खेलना है। जिला सचिव विनोद सिंह ने बताया कि बालक सीनियर वर्ग में वाराणसी की टीम प्रथम, गाजीपुर उपविजेता और चंदौली की टीम को तीसरा स्थान मिला।
विज्ञापन




जूनियर बालक वर्ग में वाराणसी विजेता, चंदौली को दूसरा और जौनपुर को तृतीय स्थान मिला। सब जूनियर बालक वर्ग में जौनपुर विजेता, वाराणसी उपविजेता और गाजीपुर को तीसरा स्थान मिला। बालिका सीनियर वर्ग में वाराणसी प्रथम, जौनपुर द्वितीय और गाजीपुर तृतीय स्थान पर रहा। जूनियर बालिका वर्ग, सब जूनियर बालिका वर्ग में वाराणसी प्रथम स्थान पर रहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


समापन समारोह के मुख्य अतिथि एमएलसी धर्मेंद्र राय और विशिष्ट अतिथि शिक्षा सेवा चयन आयोग के सदस्य डॉक्टर हरेंद्र राय ने खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। 

संचालन डॉ. जीतेंद्र और रामशरण सिंह ने किया। धन्यवाद ज्ञापन जिला विद्यालय निरीक्षक अवध किशोर सिंह ने दिया। इस मौके पर डॉ. चंद्रमणी सिंह, डॉ. महेंद्र प्रताप सिंह, डॉ आनंद सिंह, दिलीप रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed