{"_id":"62deeb71273c6a3bf225ab54","slug":"kashi-vishwanath-viral-video-employees-made-video-calling-from-sanctum-video-viral","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kashi vishwanath: श्रीकाशी विश्वनाथ के गर्भगृह में वीडियो कालिंग करते युवक दिखे, मचा हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kashi vishwanath: श्रीकाशी विश्वनाथ के गर्भगृह में वीडियो कालिंग करते युवक दिखे, मचा हड़कंप
Wed, 24 Apr 2024 08:55 AM IST
Anonymous User
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: Anonymous User
Updated Wed, 24 Apr 2024 08:55 AM IST
सार
बाबा दरबार में वायरल हो रहे वीडियो में नजर आ रहा है कि एक व्यक्ति मोबाइल से वीडियो कॉल कर किसी को बाबा के विग्रह का दर्शन करा रहा है।कुछ दिन पहले भी इसी तरह से गर्भगृह में तस्वीर लेने का वीडियो वायरल हुआ था।
विज्ञापन
गर्भगृह में वीडियो कॉल के माध्यम से किसी को दर्शन करा रहा व्यक्ति
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में सुरक्षा के साथ खिलवाड़ बंद होने का नाम नहीं ले रहा है। सावन के दूसरे सोमवार पर बाबा विश्वनाथ के गर्भगृह से वीडियो कॉलिंग करने का वीडियो वायरल हो गया। मंदिर से जुड़े अधिकारी और कर्मचारी ने गर्भगृह में खड़े होकर बाकायदा वीडियो कॉलिंग की। इसका पूरा वीडियो लाइव दर्शन के दौरान भी दर्ज हुआ है।
विज्ञापन
मंदिर प्रशासन को इसका पता चलने पर हड़कंप मच गया। वायरल वीडियो में नजर आ रहा है कि एक सफेद शर्ट पहना हुआ व्यक्ति अपने मोबाइल से वीडियो कॉल कर किसी को बाबा के विग्रह का दर्शन करा रहा है। दूसरा व्यक्ति भी दूसरे तरफ से मोबाइल लेकर वीडियो कॉलिंग कर रहा है।
विज्ञापन
एक मिनट से अधिक के फुटेज के दौरान गर्भगृह में मध्याह्न भोग आरती की तैयारियां चल रही थीं। इसी दौरान दोनों गर्भगृह में पहुंचे। कुछ दिन पहले भी इसी तरह से गर्भगृह में तस्वीर लेने का वीडियो वायरल हुआ था। जांच के बाद गर्भगृह में तस्वीर लेने वाले सिपाही को ड्यूटी से हटा दिया गया था। मंदिर के मुख्य कार्यपालक अधिकारी सुनील कुमार वर्मा ने कहा कि यह गंभीर मामला है, इसकी जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन