{"_id":"66e169dffbd7589631022d27","slug":"kashi-vishwanath-temple-will-start-nandi-sanctuary-2024-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: काशी विश्वनाथ मंदिर करेगा नंदी अभ्यारण्य की शुरुआत, गोशाला का विस्तार करने की भी तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: काशी विश्वनाथ मंदिर करेगा नंदी अभ्यारण्य की शुरुआत, गोशाला का विस्तार करने की भी तैयारी
Wed, 11 Sep 2024 03:28 PM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: प्रगति चंद
Updated Wed, 11 Sep 2024 03:28 PM IST
सार
काशी विश्वनाथ मंदिर नंदी अभ्यारण्य की शुरुआत करेगा। यह पहला अभ्यारण्य होगा जहां नंदी को बचाने के साथ सुरम्य वातावरण मिलेगा। साथ ही मंदिर की जमीन पर चल रही गोशाला का विस्तार करने की भी तैयारी है।
विज्ञापन
श्री काशी विश्वनाथ धाम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
श्री काशी विश्वनाथ धाम नंदी अभ्यारण्य स्थापित करने जा रहा है। मंदिर की खाली पड़ी जमीन पर इस अभ्यारण्य को मूर्त रूप देने की योजना है। मंदिर की जमीन पर चल रही गोशाला का विस्तार करने की भी तैयारी है।
विज्ञापन
जमीन के अधिग्रहण का काम भी पूरा हो चुका है। न्यास की ओर से इसकी कार्ययोजना बनाकर शासन को भेजी गई है और हरी झंडी मिलते ही काम शुरू हो जाएगा। बाबा विश्वनाथ मंदिर और धाम में उनके गणों को प्रमुख स्थान मिला हुआ है। इसी को ध्यान में रखते हुए श्री काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास की ओर से गाय, बैल और सांड के संरक्षण की कार्ययोजना तैयार की है।
विज्ञापन
इसके तहत नंदी अभ्यारण्य और गोशाला के संचालन की योजना है। बेनीपुर में श्री काशी विश्वनाथ मंदिर ने गोशाला के संचालन के लिए ढाई एकड़ जमीन का अधिग्रहण किया है।
विज्ञापन
न्यास के अध्यक्ष प्रो. नागेंद्र पांडेय ने बताया कि ढाई एकड़ जमीन गोशाला के लिए अधिग्रहीत की गई है। वहीं, चंदौली में मंदिर की खाली पड़ी जमीन पर नंदी अभ्यारण्य की भी योजना है। यह पहला अभ्यारण्य होगा जहां वाराणसी समेत आसपास के जिलों के नंदी को बचाने के साथ ही सुरम्य वातावरण मिलेगा।