फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Kashi Vishwanath Temple direct Access will be available via Manikarnika Gali and Ganga Dwar in Sawan

सावन 2026: काशी विश्वनाथ धाम में नई व्यवस्था, मणिकर्णिका गली और गंगा द्वार से सीधे पहुंचेंगे गेट नंबर 4 तक

Sat, 25 Jul 2026 04:01 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Pragati Chand Updated Sat, 25 Jul 2026 04:01 PM IST
सार

Varanasi News: सावन में काशी विश्वनाथ मंदिर के चार नंबर गेट तक मणिकर्णिका गली और गंगा द्वार से सीधे पहुंचेंगे। इस मार्ग पर मोबाइल लेकर आने-जाने पर भी कोई रोक नहीं होगी।

विज्ञापन
Kashi Vishwanath Temple direct Access will be available via Manikarnika Gali and Ganga Dwar in Sawan
Kashi Vishwanath Dham - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में सावन के दौरान बाबा के भक्तों को गंगा द्वार से गेट नंबर चार तक बिना रोक-टोक आने-जाने के लिए बाईपास मार्ग की सुविधा मिलेगी। इस रास्ते की मदद से श्रद्धालु मणिकर्णिका गली से भी मंदिर कॉरिडोर के अहिल्याबाई चौक तक पहुंच सकेंगे। भारत माता मंदिर के पास बने फूड प्लाजा में नाश्ता करने के बाद वे सीधे शंकराचार्य चौक होते हुए मंदिर परिसर से बाहर निकल सकेंगे। इस मार्ग पर मोबाइल लेकर आने-जाने पर भी कोई रोक नहीं होगी।

विज्ञापन


अब तक दर्शन कर बाहर निकलने वाले श्रद्धालुओं को गंगा द्वार जाने से तो नहीं रोका जाता था, लेकिन वापस शंकराचार्य चौक की ओर आने के लिए उन्हें लाइन में लगना पड़ता था या मणिकर्णिका गली की ओर से बाहर निकलना पड़ता था। हालांकि इस बाईपास मार्ग का उपयोग करने वाले श्रद्धालुओं को मुख्य मंदिर में प्रवेश की अनुमति नहीं होगी। दर्शन के लिए उन्हें निर्धारित कतार में ही लगना होगा। 
विज्ञापन


मंडलायुक्त की अध्यक्षता में हुई मंदिर सुरक्षा समिति की बैठक में इस मार्ग को मंजूरी दी गई है।शुक्रवार को श्री काशी विश्वनाथ मंदिर के एसडीएम शंभू शरण ने मंदिर कॉरिडोर का निरीक्षण कर नई व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने कर्मचारियों और सुरक्षाकर्मियों को आवश्यक तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed