फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Kashi Vishwanath six devotees unconscious due to sunlight and fighting in people

Kashi Vishwanath Temple: धूप से छह श्रद्धालु अचेत, तीन जगह लाइन लगाने के लिए हुई मारपीट

Tue, 02 Apr 2024 09:27 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Tue, 02 Apr 2024 09:27 AM IST
सार

काशी विश्वनाथ मंदिर में तेज धूप पर भी आस्था भारी पड़ रही है। इन दिनों हर दिन लाखों श्रद्धालु दर्शन पूजन के लिए पहुंच रहे हैं। ऐसे में कई लोग धूप के चलते अचेत हो जा रहे हैं। लाइन में लगने के लिए कई लोग मारपीट भी कर रहे हैं। 

विज्ञापन
Kashi Vishwanath six devotees unconscious due to sunlight and fighting in people
kashi vishwanath dham - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

श्री काशी विश्वनाथ धाम में पहुंचने के लिए श्रद्धालुओं को खासी मशक्कत करनी पड़ रही है। महीने भर से धाम में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। सोमवार को बाबा विश्वनाथ के मंदिर में दर्शन के लिए कतारबद्ध छह श्रद्धालु अचेत हो गए और तीन जगहों पर लाइन लगाने के लिए आपस में भिड़ गए। शयन आरती तक तीन लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने बाबा दरबार में दर्शन-पूजन किया।

विज्ञापन


सोमवार को मंगला आरती के बाद से ही बाबा के दर्शन के लिए दर्शनार्थियों की लंबी कतार लगी थी। गोदौलिया चौराहे से गेट नंबर एक की 200 मीटर की दूरी तय करने में श्रद्धालुओं को दो से ढाई घंटे का समय लग गया। वहीं, गोदौलिया से गेट नंबर चार की 330 मीटर की दूरी तय करने में भी ढाई से तीन घंटे तक समय लगा। इसी तरह घुंघरानी गली और बांसफाटक के बीच छह श्रद्धालु भीड़ और तेज धूप के कारण अचेत हो गए। 
विज्ञापन


बांसफाटक पर लंबे समय से कतारबद्ध श्रद्धालुओं के बीच कुछ लोगों ने घुसने का प्रयास किया। लाइन में खड़े श्रद्धालुओं ने इसका विरोध किया तो दोनों पक्ष एक दूसरे से भिड़ गए। स्थानीय लोगों ने हस्तक्षेप करके मामला शांत कराया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गौतमेश्वर महादेव मंदिर के सामने कतार में खड़े श्रद्धालुओं के बीच भी लाइन लगाने के लिए भिड़ंत हो गई। वहीं, काशी विश्वनाथ गली में भी लाइन में लगने के लिए श्रद्धालु आपस में भिड़ गए। स्थानीय दुकानदारों ने हंगामा बढ़ता हुआ देखकर मामले को शांत कराया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed