{"_id":"5fbaafe08ebc3e5fac5abf9c","slug":"kashi-vishwanath-s-charity-kitchen-closed-dandi-swami-is-wandering","type":"story","status":"publish","title_hn":"काशी विश्वनाथ का अन्नक्षेत्र बंद, भटक रहे दंडी स्वामी, जल्द खोलने के लिए पीएम और सीएम से लगाई गुहार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काशी विश्वनाथ का अन्नक्षेत्र बंद, भटक रहे दंडी स्वामी, जल्द खोलने के लिए पीएम और सीएम से लगाई गुहार
Mon, 23 Nov 2020 12:07 AM IST
स्वाधीन तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Mon, 23 Nov 2020 12:07 AM IST
विज्ञापन
काशी विश्वनाथ मंदिर।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्री काशी विश्वनाथ मंदिर की ओर से दंडी स्वामियों के भोग प्रसाद और दक्षिणा की व्यवस्था कोरोना काल से बंद चल रही है। इससे दंडी स्वामियों के सामने संकट खड़ा हो गया है और उन्होंने सरकार से अन्नक्षेत्र को दोबारा खोलने की अपील की है।
विज्ञापन
दंडी स्वामियों का कहना है कि बाबा के दरबार से हम लोगों को दशकों से भिक्षा मिलती रही है। कोरोना के कारण पिछले नौ महीने से हम लोगों का भोग प्रसाद और दक्षिण पूरी तरह से बंद कर दी गई है। सरकार और प्रशासन को इस बारे में विचार करना होगा।
विज्ञापन
उन्होंने सीएम और पीएम से गुहार लगाई है कि वह बाबा दरबार से मिलने वाली भिक्षा को फिर से शुरू कराएं। बाबा का अन्नक्षेत्र बंद होने से दंडीस्वमी आर्थिक रूप से भी परेशान हैं। बता दें कि श्री काशी विश्वनाथ मंदिर प्रांगण के बरामदे में बैठाकर दंडी स्वामियों को भोग प्रसाद खिलाने और निश्चित दक्षिणा देने की व्यवस्था कई दशकों से चली आ रही है।
विज्ञापन
लॉकडाउन के कारण मार्च में ही इस पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी गई थी। मंदिर कार्यालय के अनुसार बाबा की रसोई निर्माणाधीन है। बाबा का भोग ज्ञानवापी कूप के पास ही बनाया जा रहा है।