{"_id":"6367404d6905fa2b8013417f","slug":"kashi-vishwanath-nivasi-sangeet-sammelan-from-18th-november-in-varanasi-with-renowned-musicians","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"काशी विश्वनाथ निवासी संगीत सम्मेलन: सुर-संगीत का समागम 18 से, आएंगे देश के जाने माने संगीतज्ञ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काशी विश्वनाथ निवासी संगीत सम्मेलन: सुर-संगीत का समागम 18 से, आएंगे देश के जाने माने संगीतज्ञ
Sun, 06 Nov 2022 10:34 AM IST
उत्पल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: उत्पल कांत
Updated Sun, 06 Nov 2022 10:34 AM IST
सार
अस्सी घाट स्थित श्री मारवाड़ी सेवा संघ, भदैनी में 18 से 20 नवंबर तक काशी विश्वनाथ निवासी संगीत सम्मेलन का आयोजन होगा। कार्यक्रम में शास्त्रीय संगीत की स्वर लहरियों और नृत्य के साथ ही वाद्य यंत्रों के अनुपम प्रयोग भी देखने को मिलेंगे। अमर उजाला इस आयोजन में मीडिया सहयोगी है।
विज्ञापन
संगीत सम्मेलन की सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
देश के जाने माने संगीतज्ञ जब एक मंच पर आकर प्रस्तुतियां देंगे तब दर्शक सुर और संगीत की गंगा में डुबकी लगाए बिना नहीं रह पाएंगे। शास्त्रीय संगीत के इन दिग्गजों का जमावड़ा बाबा विश्वनाथ की नगरी काशी में आगामी 18 से 20 नवंबर तक लगेगा। काशी विश्वनाथ निवासी संगीत सम्मेलन (केवीआरएसएस) में शास्त्रीय संगीत की स्वर लहरियों और नृत्य के साथ ही वाद्य यंत्रों के अनुपम प्रयोग भी देखने को मिलेंगे। अमर उजाला इस आयोजन में मीडिया सहयोगी है।
विज्ञापन
अस्सी घाट स्थित श्री मारवाड़ी सेवा संघ, भदैनी में आयोजित होने वाले संगीत सम्मेलन में तीनों दिन तीन सत्र होंगे। सत्र प्रतिदिन सुबह 9 से 12 बजे, शाम 4 से 8 बजे और रात्रि में 9 से 12 बजे तक चलेंगे।
विज्ञापन
अभिजात म्यूजिक फोरम की ओर से आयोजित होने वाले इस संगीत सम्मेलन में जाने माने संगीतज्ञ पंडित उल्हास कसालकर, अश्विनी भिड़े देशपांडे, मंजिरी असनारे, जयतीर्थ मेवुंडी, कमला शंकर और भुवनेश कोमकली सहित 30 से ज्यादा कलाकार भाग लेंगे।
विज्ञापन
अभिजात म्यूजिक फोरम इस सम्मेलन का आयोजन शास्त्रीय संगीत को देश भर में प्रचारित करने के उद्देश्य से कर रहा है। कार्यक्रम और प्रवेश संबंधी जानकारी के लिए केशव परांजपे (मो- 77386-74321) और मुकुंद अठावले (मो- 98922-46917) से संपर्क किया जा सकता है।