{"_id":"61b79a4db73aba55492b1e61","slug":"kashi-vishwanath-hashtag-trending-on-twitter-varanasi-news-vns6277520109","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्विटर पर ट्रेंड करता रहा काशी विश्वनाथ हैशटैग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्विटर पर ट्रेंड करता रहा काशी विश्वनाथ हैशटैग
विज्ञापन
सांस्कृतिक नगरी काशी में बाबा विश्वनाथ धाम का लोकार्पण किसी उत्सव से कम नहीं रहा। पहली बार सोशल मीडिया पर काशी विश्वनाथ धाम सुबह से लेकर रात तक टॉप ट्रेंड में रहा। दुनिया भर में काशी विश्वनाथ सहित दस हैशटैग छाये रहे। काशी विश्वनाथ हैशटैग को दुनिया भर में 700 करोड़ बार लोगों ने देखा। 35 करोड़ से अधिक लोग हैशटैग तक पहुंचे। साढ़े तीन लाख से अधिक लोगों ने ट्वीट किया। लोकार्पण करने पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की हर तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल होती रही। धाम की भव्य और दिव्य तस्वीरें भी छाई रहीं।
लोकार्पण के साथ ही सोमवार को लोगों ने ट्विटर, फेसबुक, लिंकडिन, टेलीग्राम, इंस्टाग्राम पर फोटो और हैशटैग करना शुरू कर दिया था। हैशटैग काशी विश्वनाथ के साथ काशी विश्वनाथ धाम, काशी विश्वनाथ कॉरिडोर, दिव्य काशी भव्य काशी, हर हर महादेव, वाराणसी, गंगा, लॉर्ड शिवा, काल भैरव, नरेंद्र मोदी, बाबा विश्वनाथ, शिवा जी, प्राइम मिनिस्टर और माय पीएम हैशटैग ट्रेंड करते रहे। लोगों ने विपक्षियों को भी आड़े हाथों लिया और औरंगजेब, बरनॉल आदि हैशटैग भी ट्रेंड करते रहे।
आठ घंटे में 16 ट्वीट किए
लोकार्पण की तस्वीरें और वीडियो को प्रधानमंत्री मोदी अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर करते रहे। आठ घंटे में प्रधानमंत्री ने लोकार्पण से जुड़ी वीडियो और फोटो 16 बार शेयर की। सबसे पहला ट्वीट कालभैरव मंदिर में दर्शन पूजन का किया। इसके बाद ललिता घाट पर गंगा स्नान करते फोटो साझा की। तीसरा ट्वीट लोकार्पण के किया। जल लेकर मंदिर की परिक्रमा करने की चौथी फोटो ट्वीट की। संतों को संबोधित करते पांचवां ट्वीट वीडियो पोस्ट किया। 6 से 9 ट्वीट मंदिर परिसर में संबोधन के रहे। भारत माता की प्रतिमा को प्रणाम करते समय का दसवां ट्वीट आया। 11वां ट्वीट शंकराचार्य की प्रतिमा पर पुष्प वर्षा। 12वां, 13वां और 14वां ट्वीट संबोधन का रहा। 15वां ट्वीट कारीगरों, मजदूरों संग भोजन का रहा। 16वां ट्वीट आरती के दौरान क्रूज पर भ्रमण का रहा ।