फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Kashi Vishwanath Dham Six lakh common devotees and 50 foreign devotees took darshan

काशी विश्वनाथ धाम: छह लाख आम भक्त, 50 विदेशी श्रद्धालुओं ने किए बाबा के दर्शन, शिव धुन में रमा कॉरिडोर

Tue, 25 Feb 2025 07:57 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Tue, 25 Feb 2025 07:57 AM IST
सार

Kashi Vishwanath Temple: महाशिवरात्रि से पहले ही विश्वनाथ कॉरिडोर रंग-बिरंगी लाइटों से जगमगा रहा है। धाम में दर्शन के लिए भक्तों की लंबी कतार सोमवार की सुबह से देर रात तक लगी रही। हालांकि स्पर्श दर्शन पूरी तरह बंद है।  

विज्ञापन
Kashi Vishwanath Dham Six lakh common devotees and 50 foreign devotees took darshan
काशी विश्वनाथ मंदिर में विदेशी श्रद्धालु - फोटो : मंदिर प्रशासन

विस्तार

श्री काशी विश्वनाथ धाम में सोमवार को 6 लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने दर्शन-पूजन किया। महाशिवरात्रि से दो दिन पहले ही पांच लाख वर्ग मीटर में फैला विश्वनाथ कॉरिडोर शिव धुन में रम गया है। पूरा कॉरिडोर रंग-बिरंगी लाइटों से जगमगा रहा है। सोमवार से प्रोटोकॉल दर्शन बंद है, इसलिए काशी के स्थानीय लोगों को बाबा विश्वनाथ का सुगम दर्शन कराया गया। वहीं 6 देशों के 50 विदेशी श्रद्धालुओं ने भी बाबा विश्वनाथ का दर्शन किया।

विज्ञापन


महाकुंभ स्नान के बाद आयरलैंड, इंग्लैंड, अमेरिका, स्विट्जरलैंड, स्वीडन के श्रद्धालु सोमवार को धाम में पहुंचे। पूरे कॉरिडोर का भ्रमण करते हुए विदेशियों ने प्रधान महादेव विग्रहों के सामने शीश नवाया।
विज्ञापन


मंदिर न्यास की ओर से सीईओ विश्व भूषण मिश्र ने अतिथियों का स्वागत किया। साथ ही कॉरिडोर में उपलब्ध सुविधाओं और दर्शन पूजन की व्यवस्था की जानकारी दी। विदेशी श्रद्धालुओं ने रोजाना 6-8 लाख श्रद्धालुओं के दर्शन की बात पर हैरानी जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन


श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के इंतजामों को लेकर जिज्ञासा प्रकट की। कहा कि श्रद्धालु यहां लाइन लगाकर महादेव का जाप करते हुए आराम से श्री काशी विश्वनाथ महादेव का दर्शन कर रहे हैं। यह बेमिसाल है।

Trending Videos

काशीवासियों के जयकारों से गूंजा धाम

Kashi Vishwanath Dham Six lakh common devotees and 50 foreign devotees took darshan
काशी विश्वनाथ मंदिर का द्वार - फोटो : अमर उजाला

सोमवार को प्रोटोकॉल दर्शन व्यवस्था बंद होने से पहले काशीवासियों ने हर्षोल्लास के साथ श्री काशी विश्वनाथ धाम पहुंचकर दर्शन किया। उनके जोरदार जयकारे से मंदिर प्रांगण हर हर महादेव के उद्घोष से गूंज उठा। मंदिर न्यास की ओर से काशीवासियों से महाशिवरात्रि के लिए बनाई गई व्यवस्था में सहयोग की अपील की गई। महाकुंभ के पलट प्रवाह और दशनामी नागा अखाड़ों के नागा संन्यासियों के महाशिवरात्रि पर दर्शन पूजन को देखते हुए काशीवासियों ने व्यवस्था में पूरा सहयोग देने का आश्वासन दिया। कहा कि श्रद्धालुओं की सहूलियत के लिए मंदिर न्यास की व्यवस्था में हमेशा से सहयोग करते रहे हैं और आगे भी करते रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed