फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Kashi Vishwanath Dham Patrolling by 10 high-tech drones surveillance via 2,500 CCTV cameras in Varanasi

काशी विश्वनाथ धाम: 10 हाईटेक ड्रोन से पेट्रोलिंग, 2500 सीसीटीवी कैमरों से निगरानी, पांच हजार पुलिसकर्मी तैनात

Mon, 10 Aug 2026 11:08 AM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Pragati Chand Updated Mon, 10 Aug 2026 11:08 AM IST
सार

Varanasi News: सावन के दूसरे सोमवार पर काशी में श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। काशी विश्वनाथ मंदिर में 10 हाईटेक ड्रोन से पेट्रोलिंग की जा रही है। वहीं 2500 सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की जा रही। साथ ही पांच हजार पुलिस फोर्स तैनात है। 

विज्ञापन
Kashi Vishwanath Dham Patrolling by 10 high-tech drones surveillance via 2,500 CCTV cameras in Varanasi
श्रद्धालुओं से बातचीत करते पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Varanasi News: सावन के दूसरे सोमवार पर श्रीकाशी विश्वनाथ धाम की सुरक्षा अभेद्य की गई है। धाम और आसपास 2500 सीसीटीवी कैमरों के जरिये हर गतिविधि पर नजर रखी जा रही है। करीब पांच हजार पुलिसकर्मी 24 घंटे सुरक्षा व्यवस्था में तैनात रहेंगे। बढ़ते जल स्तर को देखते हुए गंगा में सुरक्षा और बचाव के लिए जल पुलिस और एनडीआरएफ की कई टीमें तैनात हैं। दर्शन-पूजन के दौरान 10 हाईटेक ड्रोन लगातार पेट्रोलिंग कर रहे हैं

विज्ञापन


पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने बताया कि प्रतिबंधित क्षेत्रों को जियो-फेंसिंग के माध्यम से आभासी अभेद्य सुरक्षा घेरे में रखा गया है। ड्रोन, टेथर्ड ड्रोन, एंटी-ड्रोन सिस्टम के माध्यम से 24 घंटे निगरानी की जा रही है। अस्थायी पुलिस चौकियां, पूरे कांवड़ मार्ग पर हर चार किलोमीटर की दूरी पर क्यूआरटी और यूपी-112 पीआरवी की तैनाती की गई है, ताकि किसी भी आपात स्थिति में तत्काल पुलिस सहायता उपलब्ध कराई जा सके। इसके अलावा 20 मोटरसाइकिल दस्ते सड़कों पर लगातार पेट्रोलिंग कर रहे हैं।
विज्ञापन



 
पुष्पवर्षा से भक्तों का हुआ स्वागत
श्री काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास के सीईओ विश्वभूषण मिश्र ने बताया कि धाम में आने वाले भक्तों का पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। धाम में भक्तों के सुगम और सुरक्षित दर्शन के लिए भी विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं। 17 अगस्त को तीसरे सोमवार पर भगवान शंकर का अर्धनारीश्वर स्वरूप और 24 अगस्त को चौथे सोमवार को रुद्राक्ष शृंगार किया जाएगा। 27 अगस्त को पूर्णिमा पर झूला शृंगार होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed