काशी विश्वनाथ धाम लोकार्पण: पूरे यूपी की भले चली जाए, बनारस में नहीं जाएगी बिजली
काशी विश्वनाथ धाम के लोकार्पण के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 13 दिसंबर को वाराणसी आ रहे हैं। जब तक पीएम वाराणसी में रहेंगे, शहर पूरी तरह से बिजली कटौती से मुक्त रहेगा।
विस्तार
काशी विश्वनाथ धाम के लोकार्पण के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिन वाराणसी में रहेंगे। इस दौरान पूरे प्रदेश में भले ही बिजली चली जाए, लेकिन बनारस में नहीं जाएगी। अगर किसी बिजली घर से उत्पादन अचानक कम भी होता है तो अन्य शहरों में कटौती की जाएगी। प्रधानमंत्री 13 दिसंबर को वाराणसी आ रहे हैं।
दौरे को लेकर सभी विभागों की ओर से तैयारियां लगभग पूरी कर ली गईं हैं। जब तक पीएम वाराणसी में रहेंगे, शहर पूरी तरह से कटौती मुक्त रहेगा। लखनऊ मुख्यालय को पत्र भेजा जा चुका है। नगरीय विद्युत वितरण मंडल द्वितीय के अधीक्षण अभियंता दीपक अग्रवाल ने बताया कि अगर किसी कारणवश लोड शेडिंग करने की नौबत आती है तो किसी भी हाल में वाराणसी की कटौती नहीं की जाएगी।
अतिरिक्त बिजली की मांग नहीं
बिजली घरों में खराबी आती है और कटौती करनी पड़ती है तो ग्रिड बचाने के लिए पूरे प्रदेश में आपातकाल कटौती की जाती है। प्रधानमंत्री के काशी दौरे के दौरान पूरे शहर को रंग बिरंगी झालरों से सजाया जाएगा। कई चौराहों पर सजावट कर भी दी गई है।
हालांकि, बिजली विभाग की ओर से खपत को लेकर अतिरिक्त मांग नहीं की गई है। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि ठंड के कारण मांग वैसे भी काफी कम हो जाती है। कई बड़े व्यावसायिक प्रतिष्ठान व संस्थान जेनसेट के माध्यम से सजावट करते हैं।
पढ़ेंः काशी विश्वनाथ धाम का काम पूरा: 33 महीने बाद थमा मशीनों का शोर, 13 को पीएम करेंगे लोकार्पण, जानें खास बातें
नो ट्रिप जोन होगा बाबा का धाम
रंग बिरंगी लाइटों से सजे काशी विश्वनाथ धाम में बिजली की निर्बाध आपूर्ति के लिए 33 केवी की दो लाइनें रिंग सर्किल में बिछाई गई हैं। इनमें से एक लाइन सीधे लेढ़ूपुर से आई है जबकि दूसरी गोदौलिया फीडर से। मंदिर को 11 केवी का कनेक्शन दिया गया है।
लेढ़ूपुर से आ रही लाइन में कोई खराबी आती है तो गोदौलिया फीडर से सप्लाई शुरू कर दी जाएगी। इसके लिए धाम के गेट नंबर चार के पास कंट्रोल रूम बनाया गया है। दरअसल लेढ़ूपुर फीडर यहां से तकरीबन 20 किलोमीटर दूर है और केबल कई जगह जमीन के ऊपर भी है। ऐसे में कई बार पक्षियों के टकराने या अन्य कारणों से ट्रिपिंग की समस्या आ जाती है।
पढ़ेंः काशी विश्वनाथ धाम लोकार्पण: आज वाराणसी आएंगे सीएम योगी और जेपी नड्डा, तैयारियों का लेंगे जायजा
बिजली व्यवस्था पर छह करोड़ खर्च
काशी विश्वनाथ धाम में बिजली आपूर्ति के लिए बिछाई गई 33 केवी की दोनों लाइनों पर लगभग छह करोड़ रुपये खर्च हुए हैं। इसमें लगभग 75 प्रतिशत खर्च उपकरणों पर जबकि बाकी की रकम लाइन बिछाने में खर्च हुई है।
पढ़ेंः काशी विश्वनाथ धाम लोकार्पण: क्रूज पर पीएम मोदी की अगवानी करेंगे इन 12 राज्यों के मुख्यमंत्री
लगे हैं दो ट्रांसफार्मर, दो जेनसेट