फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Kashi Vishwanath Dham gate number 4 will open only on emergency mobiles can be taken from today

Kashi Vishwanath Dham: अब केवल इमरजेंसी पर ही खुलेगा गेट नंबर चार, आज से धाम में ले जा सकेंगे मोबाइल

Mon, 26 Sep 2022 03:02 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Mon, 26 Sep 2022 03:02 PM IST
सार

श्री काशी विश्वनाथ धाम और ज्ञानवापी परिसर की सुरक्षा के लिहाज से गेट नंबर चार को बंद करने का निर्णय लिया गया है। मंदिर के लिए तैयार कराए गए सुरक्षा प्लान में गेट नंबर चार को केवल आपातकाल में ही इस्तेमाल किया जाएगा। 

विज्ञापन
Kashi Vishwanath Dham gate number 4 will open only on emergency mobiles can be taken from today
काशी विश्वनाथ धाम का गेट नंबर चार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

श्री काशी विश्वनाथ धाम का गेट नंबर चार (विश्वनाथ द्वार) अब श्रद्धालुओं के लिए बंद कर दिया गया है। गेट नंबर चार के दरवाजे को अब केवल इमरजेंसी में ही खोला जाएगा। श्री काशी विश्वनाथ धाम में सुरक्षा के नए इंतजाम के तहत मंदिर प्रशासन ने यह निर्णय लिया है। आम श्रद्धालुओं और वीआईपी को भी गेट नंबर चार के बगल में बनाए गए छत्ता द्वार के अलावा गेट नंबर एक, दो और गंगा द्वार से ही प्रवेश दिया जाएगा। श्रद्धालु सामान और मोबाइल लेकर धाम क्षेत्र में प्रवेश कर सकेंगे। आज से इस व्यवस्था को पूरी तरह से लागू कर दिया जाएगा। 

विज्ञापन


श्री काशी विश्वनाथ धाम और ज्ञानवापी परिसर की सुरक्षा के लिहाज से गेट नंबर चार को बंद करने का निर्णय लिया गया है। मंदिर के लिए तैयार कराए गए सुरक्षा प्लान में गेट नंबर चार को केवल आपातकाल में ही इस्तेमाल किया जाएगा। सुरक्षा कारणों को ध्यान में रखकर ही गेट नंबर चार को बंद रखने का निर्णय लिया गया है। गेट नंबर चार से बाबा के मंदिर के मुख्य परिसर में सीधे प्रवेश के लिए रास्ता खुलता है।
विज्ञापन


श्रद्धालुओं में चर्चाओं का दौर तेज
शनिवार से अचानक गेट बंद होने के बाद श्रद्धालुओं में भी चर्चाओं का दौर तेज हो गया। हालांकि इस गेट के बाएं वाले रास्ते से श्रद्धालुओं को मंदिर चौक से होते हुए मंदिर तक जाने दिया जा रहा है। श्रद्धालु बैग और मोबाइल लेकर जा रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य कार्यपालक अधिकारी सुनील कुमार वर्मा ने बताया कि गेट नंबर चार को अब त्योहार, इमरजेंसी के दौरान या किसी निर्माण कार्य के लिए सामान ले आने व ले जाने के लिए ही खोला जाएगा। वीआईपी और आम श्रद्धालुओं को बगल के रास्ते छत्ता द्वार से प्रवेश दिया जाएगा। श्री काशी विश्वनाथ धाम में नई सुरक्षा व्यवस्था लागू होने के कारण गेट को बंद किया गया है। 

एक ट्वीट के बाद मंदिर प्रशासन में मची खलबली

Kashi Vishwanath Dham gate number 4 will open only on emergency mobiles can be taken from today
काशी विश्वनाथ धाम - फोटो : अमर उजाला

श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर में किसी तीर्थ पुरोहित पर पांच हजार रुपये लेकर सीधे गर्भगृह में बाबा को स्पर्श दर्शन के मामले ने तूल पकड़ लिया है। दिल्ली से आए श्रद्धालु के साथ हुई घटना के बाद हड़कंप मचा हुआ है।

श्रद्धालु ने दिल्ली लौटकर ट्वीट किया कि मैंने कोई टिकट नहीं कटवाए और पंडे को पांच हजार रुपये देकर विधिवत दर्शन किया। मुझे किसी ने नहीं टोका। उसके इस ट्वीट के बाद आला अधिकारियों व मंदिर प्रशासन में खलबली मच गई। मामला तीन दिन पुराना है। 
पढ़ें: नवरात्र में महंगाई की मार: आसमान छू रहे फलाहार के दाम, मूंगफली, मखाना और किशमिश की बढ़ी कीमत

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed