Varanasi: झारखंड के पूर्व डिप्टी सीएम सुदेश ने विश्वनाथ धाम में टेका मत्था, हेमंत सोरेन पर कही ये बड़ी बात
काशी विश्वनाथ धाम में दर्शन-पूजन के बाद झारखंड के पूर्व डिप्टी सीएम सुदेश महतो ने मीडिया से बातचीत की। झारखंड में हेमंत सरकार के भविष्य को लेकर उन्होंने कहा कि भविष्यवाणी नहीं कर सकते।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
झारखंड में ईडी और सीबीआई की कार्रवाई पर कहा कि लोगों के घरों से अवैध खनन का रुपया बरामद हो रहा है। इसका साफ मतलब है कि ढाई साल से झारखंड की जनता की भावनाओं के अनुसार सरकार पूरी तरह से फेल साबित हुई है। इसीलिए जांच एजेंसी फैक्ट के साथ जांच में जुटी हुई हैं। जांच एजेंसी सिर्फ अपना काम कर रही हैं। उस पर प्रश्नचिन्ह लगाना कहीं से भी उचित नहीं है। प्रदेश में अस्थिरता का माहौल बना हुआ है।
सरकारी संरक्षण में हो रहा अवैध खनन
करीब 300 समर्थकों संग श्रीकाशी विश्वनाथ पहुंचे आजसू प्रमुख ने हेमंत सोरेन सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा सरकारी संरक्षण में अवैध खनन का अपराध चल रहा है। जन, जंगल, जमीन की बात करने वाली हेमंत सोरेन सरकार किस तरह से लोगों की भावनाओं को कुचल रही है। यह सभी को नजर आ रहा है।
जांच एजेंसी जहां भी अपना कार्य कर रही हैं वहां गड़बड़ियां निकल रही हैं। करोड़ों रुपयों की बरामदगी हो रही हैं। झारखंड के सीएम के करीबी के घर से एके 47 और रुपयों की बरामदगी पर कहा कि जो अपराध में लिप्त हैं, उस पर कार्रवाई होनी चाहिए।
काशी विश्वनाथ धाम में अब हैं कई सुविधाएं
बाबा विश्वनाथ का दर्शन करने के बाद सुदेश महतो ने बाबा के धाम को भी देखा और उसकी भव्यता से अभिभूत हुए बिना नहीं रह सके। पूर्व डिप्टी सीएम ने कहा कि पहले और अब के मंदिर में बहुत अंतर है। जनता अब सहज रूप से बाबा के दर्शन कर सकती है। मुमुक्ष भवन से लेकर पर्यटकों के लिए भी बेहतर व्यवस्था की गई है। उमरहा में बन रहे स्वर्वेद मंदिर के गुरुजी ने ही मुझे काशी आने का निमंत्रण दिया था। वहां भव्य मंदिर का निर्माण चल रहा है।