फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Kashi Vishwanath Dham Entry Rule Change for Varanasi devotees

Kashi Vishwanath Dham: काशीवासियों को विश्वनाथ मंदिर में अलग द्वार से मिलेगा प्रवेश, भक्तों को होगी सुविधा

Sun, 24 Mar 2024 05:53 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Sun, 24 Mar 2024 05:53 PM IST
सार

Kashi Vishwanath Dham: काशी विश्वनाथ मंदिर में काशावासियों को अलग द्वार से प्रवेश मिलेगा। मंदिर प्रशासन स्थानीय लोगों की सुविधा के लिए तैयारी कर रहा है। वहीं प्रोटोकॉल दर्शन के सही रिकॉर्ड के लिए जल्द ही नया साॅफ्टवेयर लगाया जाएगा। 

विज्ञापन
Kashi Vishwanath Dham Entry Rule Change for Varanasi devotees
kashi vishwanath dham - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन-पूजन के लिए काशीवासियों के लिए खास इंतजाम किए जाएंगे। परिसर में प्रवेश के लिए लग प्रवेश द्वार बनाया जाएगा। इससे स्थानीय श्रद्धालुओं को दिक्कत नहीं आएगी। सुरक्षा मानकों की छानबीन के बाद किसी भी काशीवासी को द्वार से प्रवेश मिल जाएगा। इसकी तैयारियां मंदिर प्रशासन ने शुरू कर दी हैं। अभी मंदिर परिसर में गंगा द्वार, ढुंढिराज, गेट नंबर चार और सरस्वती फाटक द्वार से प्रवेश दिया जाता है।

विज्ञापन


वहीं, मंदिर में प्रोटोकॉल दर्शन के रिकॉर्ड को दुरुस्त रखने के लिए नया साफ्टवेयर तैयार कराया जा रहा है। बाबा विश्वनाथ के धाम के लोकार्पण के बाद देश भर से आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या ने नया कीर्तिमान बना दिया है। बाहरी श्रद्धालुओं की भीड़ के कारण स्थानीय लोगों को दर्शन-पूजन में रोजाना दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। करीब चार हजार नेमी दर्शनार्थियों को मंगला आरती के साथ ही मंदिर में पूजन के लिए कतारबद्ध होना पड़ता है। इसीलिए काशीवासियों के लिए मंदिर में अलग से कतार और प्रवेश द्वार के इंतजाम करने की मांग लंबे समय से की जा रही थी। इसे ध्यान में रखते हुए मंदिर प्रशासन अब व्यवस्था बनाने जा रहा है।
विज्ञापन


क्या बोले अधिकारी
काशीवासियों के लिए अलग से प्रवेश के इंतजाम किए जा रहे हैं। इसके लिए पूरी व्यवस्था की जाएगी। इस नई व्यवस्था के लागू होने से नेमी दर्शनार्थियों के साथ ही काशीवासियों को भी प्रवेश करने में कोई दिक्कत नहीं होगी।- कौशल राम शर्मा, मंडलायुक्त

विज्ञापन
विज्ञापन

मथुरा से मंगाई जा रही है श्रद्धालुओं के लिए मैट

गर्मी की चुनौती से निपटने और श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए काशी विश्वनाथ मंदिर में खास इंतजाम किए जा रहे हैं। मथुरा से मोटी मैट मंगवाई जा रही है, जिसे परिसर में बिछाया जाएगा। इस पर पानी डाला जाएगा। इससे श्रद्धालुओं के पैर नहीं जलेंगे। वह मैट से होकर गर्भगृह तक जाएंगे और दर्शन-पूजन करेंगे। मंडलायुक्त कौशल राज शर्मा ने बताया कि होली बाद गर्मी की चुनौतियों से निपटने की व्यवस्था की जाएगी। मंदिर परिसर में जर्मन हैंगर लगाए जाएंगे। गंगा द्वार से परिसर तक छांव के इंतजाम रहेंगे। आरओ और वाटर कूलर की व्यवस्था भी की जा रही है। 

मंदिर में खेली जाएगी अबीर-गुलाल और फूलों की होली
श्री काशी विश्वनाथ धाम के शंकराचार्य चौक पर होली के दिन यानी 25 मार्च को अबीर-गुलाल और फूलों की होली खेली जाएगी। श्री काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास की ओर से सुबह नौ बजे से 10 बजे तक होली का आयोजन किया गया है। इसमें श्रद्धालु भी शामिल हो सकते हैं। मंडलायुक्त ने बताया कि होली समाराेह में कोई भी शिरकत कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed